Hindi News

JEE Main 2026 पेपर-1 रिजल्ट जारी, 12 अभ्यर्थियों को मिले 100 पर्सेंटाइल, ऐसे करें चेक

Published:
जेईई मेंस पेपर-1 रिजल्ट जारी हो चुका है। श्रेयस मिश्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस नीचे बताया गया है। 
JEE Main 2026 पेपर-1 रिजल्ट जारी, 12 अभ्यर्थियों को मिले 100 पर्सेंटाइल, ऐसे करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 16 फरवरी को जेईई मेंस सेशन-1 पेपर-1 की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी (JEE Main 2026 Result) कर दिया है। अंतिम उत्तर कुंजी में 9 प्रश्नों को ड्रॉप किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in  पर जाकर स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

सार्वजनिक नोटिस के मुताबिक जेईई सेशन-1 बीई/ बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पेपर-1 का आयोजन देशभर के 326 शहरों में 658 केंद्र किया गया था। भारत के बाहर 15 शहरों में परीक्षा परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे। कुल 13,55,293 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। जिसमें से 13, 04,653 उम्मीदवार शामिल हुए। उम्मीदवारों की उपस्थिति 96.26 प्रतिशत रही। पेपर 2 का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा।

12 अभ्यर्थियों को मिले 100 पर्सेंटाइल 

12 उम्मीदवारों को पेपर-1 में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त हुए हैं। स्टेट वाइज टॉपर लिस्ट भी एनटीए जारी कर दी है। मध्य प्रदेश में रितेश आनंद बंदेल ने 99.99 टॉप किया है, उनका रैंक 16 है। एससी कैटेगरी में देव श्रीदेव (आंध्र प्रदेश) ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ टॉप किया है। एसटी कैटेगरी में दक्ष सेहरा (राजस्थान)ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ टॉप किया है। ओबीसी एनसीएल कैटेगरी में नरेंद्र बाबू गरी महीथ (आंध्र प्रदेश) और जनरल ईडब्ल्यूएस कैटिगरी से श्रेष्ठ जसूरिया ने (राजस्थान) ने टॉप किया है। वहीं अशी ग्रेवाल (हरियाणा) ने महिलाओं की कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया है। 68 उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित नहीं किया है। परीक्षा के दौरान कदाचार या पहचान सत्यापन के दौरान हुई गड़बड़ियों के कारण उनके परिणामों पर रोक लगाई गई है।

टॉप 2.5 लाख रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड में शामिल होने की अनुमति होगी। स्कोर के आधार पर एनआईटी में दाखिला भी मिलेगा। जिन उम्मीदवारों का प्रदर्शन सेशन-1 में अच्छा नहीं, वे सेशन-2 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

टॉपर्स लिस्ट यहाँ देखें 

  1. श्रेयस मिश्रा (दिल्ली एनसीटी)
  2. नरेंद्र बाबू गरी महीथ (आंध्र प्रदेश)
  3. शुभम कुमार (बिहार)
  4. कबीर चिल्लर (राजस्थान)
  5. चिरंजीब कर (राजस्थान)
  6. भावेश पात्रा (ओडिशा)
  7. अनय जैन (हरियाणा)
  8. अरनव गौतम (राजस्थान)
  9. पसाला मोहिथ (आंध्र प्रदेश)
  10. माधव विराडिया (महाराष्ट्र)
  11. पुरोहित निमाई (गुजरात)
  12. विवान शरद माहिश्वरी (तेलंगाना)

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जेईई मेंस 2026 सेशन-1 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. स्क्रीन पर स्कोरकार्ड का पेज खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
यहाँ देखें टॉपर्स लिस्ट
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews