JEE Main 2026 पर बड़ी अपडेट: NTA ने जारी की एडवाइजरी, परीक्षा की तारीख भी घोषित 

जेईई मेंस सेशन-1 और 2 की तारीख एनटीए ने घोषित कर दी है। उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी भी जारी हुई है। इस साल परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। आइए जानें एग्जाम कब होगा?
jee main 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक बार फिर उम्मीदवारों के लिए जेईई मेंस 2026 (JEE Main 2026) को लेकर एडवाइजरी की है, जिसका पालन उम्मीदवारों को करना होगा। इसके अलावा परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन सेशन 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू होने वाली है। हालांकि रजिस्ट्रेशन को लेकर कोई भी तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है। वहीं परीक्षा का आयोजन 21 से लेकर 30 जनवरी के बीच किया जाएगा।

जेईई मेंस सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2026 के आखिरी सप्ताह में शुरू होगी। वहीं परीक्षा 1 से लेकर 19 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। 2025 में परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी से लेकर 30 जनवरी के बीच किया गया था। सेशन-2 परीक्षा 2 से लेकर 9 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।

परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ेगी 

जेईई मेंस 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों का बढ़ाने का एनटीए विचार कर रहा है। यह कदम बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की पहुंच व्यापक बनाने और उनकी सुविधा के लिए उठाया गया है। पीडबल्यूडी उम्मीदवारों की जरूरत को पूरा करने के लिए विशेष ख्याल रखा जाएगा। बता दें पिछले साल एग्जाम सिटी 300 से घटाकर 284 कर दिया था। इंटरनेशनल सेंटर को भी 24 घटाकर 12 कर दिया गया था।

जरूर रखें इन बातों का ख्याल

सितंबर में एनटी ने आधार प्रमाणीकरण के जरिए यूआईडीएआई से नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोटो और पता प्राप्त करेगा। जिसके लिए आधार को अपडेट को अपडेट करने की सलाह दी गई थी। माता-पिता और अभिभावक का नाम आधार कार्ड में दर्ज नहीं होता। इसलिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में विवरण अलग से भरने होंगे। इससे यदि किसी भी अभ्यर्थी के आधार कार्ड और दसवीं के शैक्षिक प्रमाण पत्र से नाम में मेल नहीं खाता है,  तो आवेदन के दौरान समस्या को दूर करने का विकल्प भी दिया जाएगा। एनटीए ने यह कदम जेईई मेंस परीक्षा के दौरान पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उठाया है। एजेंसी ने नोटिस में कहा, “रजिस्ट्रेशन के दौरान होने वाली प्रक्रियागत कठिनाइयों को कम करने के लिए जिसे लेकर 29 सितंबर को नोटिस जारी की गई थी। इस एडवाइजरी के जरिए समय पर और सटीक अपडेशन को प्रोत्साहित करके देश भर के लाखों उम्मीदवारों की मदद करना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews