JEE Mains 2023: छात्रों के लिए जरूरी खबर, NTA ने जारी किया अहम नोटिस, आज रात 12 बजे से पहले करें ये काम

mpesb results

JEE Mains 2023: जेईई मेंस 2023 के सेशन 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। बहुत जल्द परीक्षाओं का आयोजन भी होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। उम्मीदवारों को आज रात 12 बजे से पहले आवेदन पत्रों में सुधार करना होगा। एनटीए द्वारा ऑफिशियल वेबसाईट पर करेक्शन विंडो ओपन किया गया है। jeemain.nta.nic.in पर जाकर छात्र आसानी से भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार कर पाएंगे। शनिवार रात 11:50 तक सुधार करने का समय दिया गया है। जिसके बार विंडो बंद कर दिया जाएगा।

आधार वेरफाइड करने वालों नहीं मिलेगा ये सुविधा

स्टूडेंट्स विंडो के जरिए ईमेल, फोन नंबर, एड्रेस में हुई गलतियों में सुधार कर सकते है। इसके अलावा जिन भी छात्रों के आवेदन करते समय आधार वेरफाइड करवाया होगा, उन्हें सिर्फ कैटेगरी, सब कैटेगरी, मीडियम, कोर्स और पेरेंट्स के नाम में बदलाव कर सकते हैं। जन्मतिथि, नाम और जेंडर में बदलाव करने का ऑप्शन नहीं मिलेगा। हालांकि जिन्होनें आधार वेरीफिकेशन नहीं करवाया है, वो सभी में सुधार कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन पत्र में सुधार

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब JEE Mains 2023 सेशन 1 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, अपने पसवॉर्ड और एप्लीकेशन नंबर को दर्ज करके लॉग इन करें।
  • फिर बदलाव करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आप चाहे तो सुधार किये गए आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews