JEE Mains 2023: जेईई मेंस सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, अप्रैल में होगी परीक्षा, नोट लें ये डेट्स

JEE Mains 2023: जेईई मेंस सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, अप्रैल में होगी परीक्षा, नोट लें ये डेट्स

JEE Mains 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) बहुत जल्द ऑफिशियल वेबसाईट पर जॉइन्ट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन मेंस (जेईई मेंस 2023) सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड् जारी कर सकता है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट jeemain.nta.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अब तक एडमिट कार्ड्स के लिए कोई भी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है।

बता दें कि एडमिट कार्ड्स से पहले एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी किये जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च के अंत में Exam City Intimation Slip जारी हो सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल को आयोजित होगी।

देश के विभिन्न शहरों में परीक्षा का आयोजन होगा। जेईई मेंस 2023 के स्कोर के आधार पर विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों और इंस्टिट्यूट्स में छात्रों का दाखिला होगा। इस परीक्षा में कट-ऑफ मार्क्स प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही JEE Advanced 2023 का हिस्सा बन पाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट jeemain.nta.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए लिंक “JEE Main Session 2 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन करने के लिए सभी डिटेल्स को दर्ज करें
  • अब प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए इनका प्रिन्ट आउट भी निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews