JEE Mains 2026 Result: NTA ने बढ़ाई रिजल्ट की तारीख, इस दिन जारी होगा स्कोरकार्ड

JEE Mains 2026 सेशन 1 रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। NTA की ओर से इन छात्रों का रिजल्ट 16 फरवरी को जारी किया जाएगा।
JEE Mains 2026 Result

जेईई मेन 2026 सेशन 1 का इंतजार बहुत से युवा कर रहे हैं। लगभग 13 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पहले इस परीक्षा का रिजल्ट 12 फरवरी को जारी करने वाली थी लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। NTA ने इस अपडेट की जानकारी दी है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया हैंडल X के जरिए रिजल्ट की तारीख के संबंध में जानकारी साझा की है। यह बताया गया है कि नतीजा 16 फरवरी 2026 को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार अपना
रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं। यहां लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद रिजल्ट देखा जा सकता है।

टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

रिजल्ट जारी करने के साथ परीक्षा एजेंसी की तरफ से टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र 100 पर्सेंटाइल प्राप्त करेंगे उनकी लिस्ट भी जारी होगी। पिछले साल 14 विद्यार्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिला था। इस बार एजेंसी रिजल्ट के साथ फाइनल उत्तर कुंजी भी उपलब्ध करवाएगा।

कैसे करें डाउनलोड

  • जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर आपको Latest News का ऑप्शन नजर आएगा।
  • अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉग इन करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। जहां आप इसे चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा

सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को किया गया था। इसमें 13 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। एग्जाम पूरी होने के बाद सेशन 2 के लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं, जो 25 फरवरी तक चलेंगे। जो छात्र इच्छुक हैं, वो अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। जिन छात्रों को टॉप 2.5 लाख रैंक मिलेगी वो जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई करेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews