JEE Mains Result: सेशन 2 के परिणाम घोषित, कल से शुरू होंगे जेईई एडवांस के लिए आवेदन, जल्द जारी होगी टॉपर लिस्ट

MP News, MP college

JEE Mains Result: ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 2 (जेईई मेंस 2023) के परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित किए जा चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं। जल्द ही एनटीए टॉपर लिस्ट (Topper List) और कट-ऑफ भी जारी कर सकता है। स्कोर चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के विवरण की जरूरत पड़ेगी।

9 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

बता दें की जेईई मेंस सेशन परीक्षा 6,8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल को आयोजित हुई थी। जिसमें करीब 9 लाख छात्रों  ने भाग लिया था। 13 भाषाओं में परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रोविजनल आन्सर-की 19 अप्रैल को जारी हुई थी। उम्मीदवारों 21 अप्रैल तक ऑब्जेक्शन के लिए समय दिया गया था।

आईआईटी जेईई एडवांस के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

30 अप्रैल यानि कल से आईआईटी जेईई एडवांस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार आईआईटी गुवाहाटी JEE Advanced परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। उम्मीदवार jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके तहत देशभर के विभिन्न इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट्स में छात्रों का दाखिला होगा। टॉप 5 आईआईटी के लिस्ट में आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर और आईआईटी खरगपुर शामिल हैं।

ऐसे चेक करें स्कोर

  • सबसे पहले ऑफ़िशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब “JEE Mains Session 2 Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब दूसरा पेज खुलेगा यहाँ पूछी गई जानकारी और सेक्योरिटी कोड कॉ दर्ज करें।
  • फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर परिणाम दिखेगा।
  • अच्छे से चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews