JEE Main 2024 Answer Key And Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बहुत जल्द जेईई मेंस सेशन 2 के पेपर-1 की उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। जिसके बाद रिजल्ट जारी होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर आन्सर-की डाउनलोड कर पाएंगे।

रिजल्ट और आन्सर-की जारी होने की तारीख

एनटीए ने 12 अप्रैल को प्रोविजनल आन्सर-की जारी की थी। 14 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल आन्सर-की बुधवार की रात तक जारी हो सकता है। शेड्यूल के मुताबिक 25 अप्रैल को रिजल्ट की घोषणा होने वाली है।