JNVST Admit Card 2026: कक्षा 6 में एडमिशन के लिए होने वाली विंटर बाउंड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा 6 के एडमिशन के लिए होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है।
JNVST Admit Card 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा 6 के लिए होने वाली विंटर बाउंड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो विद्यार्थी कक्षा 6 में एडमिशन लेने के लिए यह परीक्षा देने वाले हैं वह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

समिति की ओर से अभिभावकों के लिए जानकारी जारी की गई है कि जिन्होंने अपने बच्चों के लिए पंजीकरण कराया है। वह आधिकारिक वेबसाइट navoday.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए बच्चों की रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ेगी।

कैसे डाउनलोड करें JNVST Admit Card 2026

  • नवोदय विद्यालय समिति ने जो विंटर बाउंड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। उन्हें डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर एडमिट कार्ड के सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद JNVST 6 winter bound Admit Card 2026 की लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • जैसे ही आप यह डिटेल दर्ज करेंगे एडमिट कार्ड आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

क्या है आगे की प्रक्रिया

कक्षा 6 विंटर बाउंड परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभिभावकों को उसमें दिए गए अपने बच्चों की जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, अभिभावकों का नाम, परीक्षा की तिथि और समय परीक्षा केंद्र का नाम और शामिल होने के लिए जारी की गई गाइडलाइंस चेक कर लेनी चाहिए।

ध्यान रखें ये बातें

  • अभिभावक जब बच्चों को परीक्षा देने के लिए भेजेंगे तो उनके साथ एडमिट कार्ड रखना ना भूलें।
  • परीक्षा के एक दिन पहले अगर यह देख आएंगे की परीक्षा केंद्र कहां है तो समय पर पहुंचने में परेशानी नहीं होगी।
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पूर्व पहुंचने का प्रयास करें ताकि चेकिंग और एंट्री के दौरान किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews