शिक्षा मंत्रालय ने लॉन्च किए Journalism से जुड़े ये 2 कोर्स, ऑनलाइन फ्री में होगी पढ़ाई

शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता से जुड़े नए कोर्स लॉन्च किए हैं। बिना फीस इन शॉर्ट-टर्म पाठ्यक्रमों को ज्वाइन किया जा सकता है। केवल आधिकारिक वेबसाइट जाकर पंजीकरण करना होगा। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस नीचे बताया गया है। 
iimb free courses

AI Generated Image

स्वयं पोर्टल का संचालन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। यह फ्री ऑनलाइन एजुकेशन का प्लेटफार्म है। जिस पर अलग-अलग संस्थान विभिन्न विषयों से संबंधित कोर्स ऑफर करते हैं। इस पोर्टल पर पत्रकारिता से संबंधित दो नए कोर्स (Journalism Free Courses) लॉन्च किए गए हैं, जो INI और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बेंगलुरू (IIMB) ऑफर कर रहे हैं।

इन पाठ्यक्रमों को आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाकर ज्वाइन किया जा सकता है। खास बात यह है कि इन कोर्सेज से जुड़ने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती। 4 से 8 सप्ताह में इन्हें पूरा किया जा सकता है। फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए केवल रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत पड़ेगी।

कोर्स कैसे ज्वाइन करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर साइन इन/रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल बनाएं।
  4. इसके बाद कोर्स कैटलॉग में जाकर पाठ्यक्रम को सर्च करें। फिर इस पर क्लिक करें।
  5. जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें। इसके बाद ही आप कोर्स से जुड़ पाएंगे।

IIM बेंगलुरू का फ्री कोर्स

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बेंगलुरू “जर्नलिज्म इन द  डिजिटल एरा” नाम का पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। अब तक कई उम्मीदवार इससे जुड़ चुके हैं। जैन (डीम्ड -टू-बी) यूनिवर्सिटी बेंगलुरु की प्रोफेसर डॉ श्यामली बनर्जी द्वारा पढ़ाई करवाई जाएगी। इसकी शुरुआत 12 जनवरी से होने वाली है। हालांकि एनरोलमेंट प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। वहीं पाठ्यक्रम का समापन 30 अप्रैल 2026 को होगा। स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। 750 रुपये एग्जाम रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना पड़ सकता है। हालांकि कोर्स से जुड़ने या पढ़ाई के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती।

INI फ्री कोर्स

आईएनआई “ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म” नाम का पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। जिसकी पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर बाला लखनदार द्वारा करवाई जाएगी। इस पाठ्यक्रम को केवल चार सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। यूजी और पीजी स्तर के विद्यार्थी इसे ज्वाइन कर सकते हैं। इसकी शुरुआत 16 फरवरी 2026 से होने वाली है, समापन 30 अप्रैल 2026 को होगा। पाठ्यक्रम को समाप्त करने के बाद यदि कोई उम्मीदवार सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहता है, तो उसे परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। इसके लिए 750 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस लगेगी। हालांकि ईडब्ल्यूएस, ओबीसी- एनसीएल, एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews