जुलाई में आयोजित होगी 18 बड़ी और जरूरी परीक्षाएं, CBSE कम्पार्टमेंट भी लिस्ट में शामिल, नोट कर लें तारीख, देखें एग्जाम कैलेंडर  

जुलाई में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं होने वाली है। एसएससी और यूपीएससी एग्जाम भी लिस्ट में शामिल है। सीबीएसई पूरक परीक्षा भी इसी महीने होगी। तारीखों की घोषणा हो चुकी है। आइए जानें कब कौन-सा पेपर होगा?
July 2025 Exam Calendar

उम्मीदवारों के लिए जुलाई का महीना खास होने वाला है। कई भर्ती परीक्षाओं का आयोजन होगा। इस लिस्ट में आईबीपीएस आरआरबी पीओ और यूपीएससी सीएमएस जैसे बड़े एग्जाम भी शामिल हैं। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी सप्लीमेंट्री एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसकी शुरू 15 जुलाई से होने वाली है। इसके अलावा एमएमएमसी क्लर्क, आरआरबी एएलपी सीबीटीएटी भी इसी महीने होगी।

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सेशन भी जुलाई में होने जा रहा है। इसके अलावा आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट सीबीटी-1 भी जुलाई में हो सकता है। हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड ने अब तक तारीख घोषित नहीं की है। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है। आइए जानें कब कौन-सी परीक्षा (July 2025 Exam Calendar) जुलाई होगी?

सीएसआईआर यूजीसी नेट 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 26, 27 और 28 जुलाई को होगा। इसकी अवधि 180 मिनट होगी। दो पेपर शामिल होंगे। आवेदन प्रक्रिया 27 जून तक जारी थी। करेक्शन विंडो 29 जून तक खुला था, उम्मीदवार को एप्लीकेशन में सुधार या बदलाव करने का मौका मिलेगा। एग्जाम से कुछ  दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।

सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 

सीबीएसई 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होने जा रही है। डेटशीट और एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। कक्षा 10वीं का एग्जाम 22 जुलाई तक चलेगा। वहीं 12वीं का कम्पार्टमेंट सिर्फ 15 जुलाई को होगा। प्राइवेट स्टूडेंट्स ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। रेगुलर छात्र संबंधित स्कूलों से इसे प्राप्त कर सकते हैं।

यहाँ देखें जुलाई में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की लिस्ट

  • 5 जुलाई- एमपी एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा
  • 6 जुलाई- एपीएससी जेएए, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर एग्जाम
  • 7 जुलाई-25 जुलाई तक- डीएसएसएसबी पीजीटी परीक्षा
  • 11 जुलाई- बीएसएससी फील्ड असिस्टेंट
  • 13 जुलाई- एससीएल असिस्टेंट, ओडिशा हाई कोर्ट एएसओ परीक्षा
  • 15 जुलाई से 21 जुलाई- एनएमएमसी क्लर्क एग्जाम
  • 15 जुलाई- आरआरबी एएलबी CBAT
  • 15 जुलाई- सीबीएसई 12वीं पूरक परीक्षा
  • 15 जुलाई से 22 जुलाई- सीबीएसई 10वीं पूरक परीक्षा
  • 16 जुलाई से 3 अगस्त- बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा
  • 19 से 20 जुलाई- राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल
  • 20 जुलाई- यूपीएससी सीएमएस परीक्षा
  • 24 जुलाई से 4 अगस्त- एसएससी सेलेक्शन फेज 13
  • 26 और 27 जुलाई- एचटीईटी
  • 26 से 28 जुलाई- सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सेशन
  • 27 जुलाई से 3 अगस्त- आईबीपीएस आरआरबी पीओ
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews