NEET UG 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने का अंतिम अवसर, ये है प्रक्रिया

neet ug 2023

NEET UG 2023 : नीट यूजी की परीक्षा मई में आयोजित की जाने वाली है। इस को लेकर आवेदन प्रक्रिया भी 11 अप्रैल से फिर से शुरू कर दी गई है। ये प्रक्रिया एनटीए ने 6 मार्च से शुरू की थी। जो सिर्फ 6 अप्रैल तक के लिए ओपन थी। वहीं 3 दिन फॉर्म में करेक्शन करने का समय दिया गया था।

लेकिन लगातार की जा रही उम्मीदवारों द्वारा मांग के बाद इसे आगे बढ़ा दिया गया। देशभर के उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं। यह राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा स्नातक स्तरीय मेडिकल एमबीबीएस, डेंटल बीडीएस, आयुष बीएएमएस, बीएचएमएस, बीएएमएस, बीएमएस, कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आयोजित की जाती है।

अगर आप भी इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं और आवेदन अभी तक नहीं भर पाए है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन का एक और मौका उम्मीदवारों को दिया जा रहा है। जैसा की आप सभी को पता है आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल से वापस शुरू की गई है जो कि आज के दिन यानी 13 अप्रैल तक की जाने वाली है।

आज का दिन उम्मीदवारों के लिए एक आखरी मौका है। हालांकि कई उम्मीदवार लिंक ओपन ना होने की और आवेदन नहीं कर पाने की शिकायत भी कर रहे हैं। लेकिन यह उम्मीदवार आज आखिरी दिन पूरे स्टाफ को फॉलो करते हुए आवेदन भर सकते हैं। इसके लिए neet.in tn.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इस वेबसाइट पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक मिल जाएगी। जहां से आप डायरेक्ट आवेदन पेज पर जा सकते हैं।

मई में होगी NEET UG की परीक्षा 

परीक्षा का आयोजन 7 मई को होगा। 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। इसमें प्राप्त कीये गए स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का दाखिला देश के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में होगा।

प्रक्रिया –

  • सबसे पहले आवेदन करने के लिए अपने सरे डॉक्युमेंट्स को साथ रखें
  • उसके बाद neet.in tn.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और होम पेज को क्लिक करें
  • यहां आपको न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन पेज पर जाना होगा।
  • उसके बाद आवेदन करने के लिए टैब ओपन होगा जिसमें आप सारी जानकारियां भर कर फॉर्म फील कर सकते हैं।
  • इसके बाद आखिर में उम्मीदवार को निर्धारित परीक्षा शुल्क 1700 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • जनरल-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1600 रुपये शुल्क लगेगा।
  • वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग, थर्ड जेंडर कैटेगरी कैंडीडेट्स के लिए शुल्क 1000 रुपये ही है।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews