
MP NEET UG Counselling 2024: मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट, मध्यप्रदेश ने नीट यूजी काउन्सलिंग राउन्ड 1 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। उम्मीदवार 20 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। काउन्सलिंग के बाद चयनित उम्मीदवारों का दाखिला एमबीबीएस एयर बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए राज्य के विभिन्न कॉलेजों में होगा।
बुधवार को घोषित होगी सीटों की संख्या
14 अगस्त 2024 को रिक्त सीटों की घोषणा की जाएगी। 15 अगस्त वैकेंसी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की अनुमति उम्मीदवारों को होगी। विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों के समाधान के बाद ही 16 अगस्त को फाइनल वैकेंसी जारी की जाएगी।
स्थायी उम्मीदवारों के लिए इस दिन शुरू होगी चॉइस फिलिंग प्रक्रिया
21 अगस्त को पंजीकृत उम्मीदवारों की स्टेट मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मध्य प्रदेश के स्थायी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 22 अगस्त से लेकर 26 अगस्त रात 11:59 तक चलेगी। इसके बाद पहले राउंड के लिए रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इसके लिए 29 अगस्त की तारीख तय की गई है।
4 सितंबर तक करना होगा रिपोर्ट
मेडिकल और डेंटल कॉलेज में उम्मीदवारों को 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर तक रिपोर्ट करने का समय दिया जाएगा। वहीं 31 अगस्त से लेकर 7 सितंबर तक ऑनलाइन एडमिशन कॉलेज में अपने दाखिले को रद्द करवा सकते हैं। कॉलेज में दाखिले के बाद कैंडिडेट को Login के जरिए अपग्रेडेशन का विकल्प 31 अगस्त लेकर 7 सितंबर 2024 तक दिया जाएगा। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट https://dme.mponline.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
नीट यूजी काउन्सलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं मार्कशीट, नीट यूजी एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड, वैध फोटो आइडेंटिटी कार्ड इत्यादि दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

