Hindi News

MP Patwari Result 2023: एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहाँ चेक करें परिणाम और मेरिट लिस्ट

Last Updated:

MP Patwari Result 2023: एमपी सहायक संपरीक्षक एवं पटवारी भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम 30 जून यानि आज घोषित हो चुके हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://esb.mp.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बता दें कि 13 मार्च से लेकर 26 मार्च 2023 तक एमपी ग्रुप 2 (सबग्रुप -4) परीक्षा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्टों में आयोजित हुआ था। करीब 12 लाख कैंडीडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार कुल वैकेंसी की संख्या 3555 है। जूनियर अकाउंटेंट, असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट ऑडिटर और अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर आप रिजल्ट का पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://esb.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • अब होमपेज पर ‘MPPEB Patwari Result 2023’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया विंडो खुलेगा।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर/रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ़ खुलेगा। इसे डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews