MPESB ने बदली कई परीक्षाओं की तारीख, नहीं होगा यूजीसी नेट से टकराव, अब इस दिन होंगे एग्जाम, नया शेड्यूल जारी

यूजीसी नेट और अन्य परीक्षाओं के समानान्तर समय से संचालित होने से परीक्षा केंद्रों अनुपलब्धता को देखते हुए प्रस्तावित परीक्षाओं की तारीखों में आंशिक संशोधन किया गया है। नई तारीख भी घोषित हो चुकी है।
mpesb exam

MPESB Bhopal

MPESB Exam Dates: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP Employees Selection Board) ने यूजीसी नेट ने टकराव होने के कारण कई परीक्षाओं की तारीख में बदलाव हुआ है। इस लिस्ट में उन परीक्षाओं को शामिल किया गया है, जो अगस्त और सितंबर में होने वाले हैं। बोर्ड ने ANMTST, GNMTST और ग्रुप 3 परीक्षा के लिए नई डेट्स घोषित कर दी है।

नोटिस में एमपीईएसबी ने कहा, “यूजीसी नेट और अन्य परीक्षाओं के समानान्तर समय से संचालित होने से परीक्षा केंद्रों अनुपलब्धता को देखते हुए प्रस्तावित परीक्षाओं की तारीखों में आंशिक संशोधन किया गया है।” नया टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर  जारी हो चुका है। जो भी उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं उन्हें नए शेड्यूल को देखने की सलाह दी जाती है।

ANMTST परीक्षा की नई तारीख

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा (ANMTST) की शुरुआत अब 2 सितंबर 2024 से होगी। इससे पहले परीक्षा का आयोजन 28 और 29 अगस्त को होने वाला था। आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2024 से लेकर 7 अगस्त 2024 तक जारी थी। उम्मीदवारों का चयन एएनएम ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट, मेरिट लिस्ट और दस्तावेज सत्यपम के आधार पर होता है। लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।

PNST और GNMTST परीक्षा की तारीख भी बदली 

प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) एंड जनरल नर्सिंग एवं मिड्वाईफरी ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (GNMTST) की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। अब एग्जाम 4 और 5 सितंबर को नहीं बल्कि 9 सितंबर 2024 से शुरू होंगे।

ग्रुप-3 परीक्षा की नई तारीख

मंडल ने ग्रुप-3 उपयंत्री, सहायक, मानचित्रकार, टेक्नीशियन और अन्य समकक्ष पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। एग्जाम 19 सितंबर 2024 से शुरू होंगे, जो पहले 12 सितंबर को होने वाले थे। इस परीक्षा के तहत इस वर्ष 283 पदों पर भर्ती होगी। 5 अगस्त से 19 अगस्त 2024 तक आवेदन प्रक्रिया जारी थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews