MPESB ने जारी किए एमपी ANM नर्सिंग एग्जाम के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, 2 सितंबर से परीक्षा 

MPESB ने एमपी एएनएम परीक्षा का हॉल टिकट जारी कर दिया है। परीक्षा 2 सितंबर से ऑनलाइन मोड में शुरू होगी।
mpesb exam

MPESB Bhopal

MPESB MP ANM Exam Admit Card 2024: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सहायक नर्स मिड वाइफ भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, माँ के नाम से पहले दो अक्षर+आधार नंबर के लास्ट 4 डिजिट और की जरूरत पड़ेगी। बता दें परीक्षा 2 सितंबर से शुरू होगी। कैंडीडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (How to download admit card?)

  • सबसे पहले एमपीईएसबी के ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Latest Updates” में जाकर ANM ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा।
  • यहाँ एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और माँ के नाम से पहले दो अक्षर+आधार नंबर के लास्ट 4 डिजिट दर्ज करें।
  • सिक्योरिटी पिन दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें फिर डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी ये जानकारी (Admit Card Details)

एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसमें आवेदक का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, फोटोग्राफ, आवेदक का हस्ताक्षर, जन्मतिथि, पिता का नाम के साथ-साथ परीक्षा केंद्र नाम एवं और महत्वपूर्ण दिशानिर्देश उपलब्ध होते हैं। कैंडीडेट्स हॉल टिकट में दी गई गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ें।

एमपी एएनएम परीक्षा के बारे में (MP ANM Exam Pattern) 

एमपी एएनएम नर्सिंग भर्ती परीक्षा पहले 28 और 29 अगस्त को आयोजित होने वाली थी। 24 जुलाई से 7 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया जारी थी। लेकिन यूजीसी नेट परीक्षा से टकराव के कारण मंडल ने एग्जाम की तारीख में संशोधन किया था। अब परीक्षा 2 सितंबर से ऑनलाइन मोड में शुरू होगी। पैटर्न की बात करें तो लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, जनरल नॉलेज और इंग्लिश विषय शामिल है। प्रत्येक विषय से 20 अंकों के 20 अंकों पूछे जाएंगे। जिसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews