MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, “प्रावधिक आंसर की” जारी, आपत्ति अभ्यावेदन पर निर्देश, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2023 : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 विशेष परीक्षा के प्रवेश की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। वहीं उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

आपत्ति अभ्यावेदन के लिए 7 दिन का समय 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि विशेष परीक्षा की प्राविधिक उत्तर कुंजी जारी की गई है। राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के लिए आपत्ति अभ्यावेदन के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अभ्यावेदन कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

19 मार्च को राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 विशेष परीक्षा संपन्न हुई थी वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पत्रों की प्राविधिक उत्तर कुंजी एमपी लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। एमपीपीएससी ने अपने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि उम्मीदवारों को यदि प्रश्न का उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो इसके लिए अभ्यावेदन 7 दिन के भीतर ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकता है। हालांकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यहां देखें लिंक

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”441332″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews