कैसे डाउनलोड करें NEET PG 2025 एडमिट कार्ड? अगस्त में परीक्षा, अभ्यर्थी करें इन नियमों का पालन 

नीट पीजी एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसमें परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को कुछ नियमों का पालन भी करना होगा। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
NEET PG and NEET MDS 2026

AI Generated Image

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस ने नीट पीजी एडमिट (NEET PG 2025) कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत भी पड़ेगी। हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन आईडी, जन्मतिथि, कैटेगरी, एग्जाम सेंटर कोड, परीक्षा तिथि व समय और गाइडलाइंस उपलब्ध होगी। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री भी नहीं मिलेगी।

इस साल एनबीए ने एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजा है। यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई परेशानी होती है तो उम्मीदवार हेल्पलाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए “+91-7996165333” पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। या फिर एनबीईएमएस संचार पोर्टल की मदद भी ले सकते हैं।

परीक्षा की तारीख और समय 

परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को देशभर के विभिन्न शहरों में सिंगल शिफ्ट में होगा। एग्जाम सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7 बजे है। स्कोर के आधार पर मेडिकल कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला होगा। इससे पहले परीक्षा 15 जून को होने वाली थी। लेकिन सुप्रीम कोर्स के आदेश पर इसे स्थगित कर दिया गया था।

इन बातों का रखें ख्याल 

  • एडमिट कार्ड की हार्डकॉपी के साथ उम्मीदवार हाल ही में खिंचवाया हुआ पासपोर्ट साइज़ फोटो और एक वैध फोटो आईडी कार्ड लेकर जा सकते हैं।
  • पुरुष अभ्यर्थी हाफ-स्लीव शर्ट या टी-शर्ट पहन सकते हैं। थिक-सोल वाले जूते न पहने। सिम्पल कपड़े धारण करें। वहीं महिला उम्मीदवार फुल-स्लीव वाले कपड़े न पहनें। गहने, घड़ी, मेटल एक्सेसरीज के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • एग्जाम हॉल में स्टेशनरी आइटम (पेन, पेपर, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर अदि) पर प्रतिबन्ध होगा। इलेक्ट्रोनिक्स और कम्युनिकेशन डिवाइस ले जाने की अनुमति भी नहीं होगी।  खाने-की चीजें भी लेकर न जाएँ। एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  • समय पर एग्जाम सेंटर पहुंचे। वरना एंट्री नहीं मिलेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “नीट पीजी एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा।
  • इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews