
AI Generated Image
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने 22 जनवरी 2026 को नीट एमडीएस और नीट पीजी ( (NEET PG 2026) के लिए संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाओं का आयोजन विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित प्लेटफार्म पर किया जाएगा। इसके अलावा इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि भी घोषित कर दी गई है जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को होनी चाहिए।
एनबीईएमएस ने उम्मीदवार परीक्षाओं से संबंधित जानकारी के लिए सूचना बुलेटिन चेक करने की सलाह दी है। जो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in/ विजिट करते रहने की सलाह
नीट एमडीएस परीक्षा का आयोजन 2 नई 2026 शनिवार को हो सकता है। इंटर्नशिप पूरी करने की आखिरी तारीख 31 मई 2026 तय की गई है। यह परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट डेंटल को पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए महत्वपूर्ण होती है। इसकी अवधि कुल 3 घंटे होगी। 240 बहुविकल्प प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र दो सेक्शन में विभाजित होगा।- पार्ट ए और पार्ट बी। प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी।
नीट पीजी परीक्षा कब?
नीत पीजी का आयोजन इस साल 30 अगस्त को होने वाला है। उम्मीदवारों को 30 सितंबर 2026 तक इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। इस परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का दाखिला अलग-अलग पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रम में होता है। जिसमें एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं। एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा। 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 3.5 घंटे यानी 210 मिनट होगी। एमबीबीएस डिग्री वाले ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने इंटर्नशिप पूरी कर ली है, वे ही आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
अन्य कई मेडिकल परीक्षाओं की तारीख घोषित
29 दिसंबर 2025 को एमबीई ने कई परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया था, जो जनवरी से जून 2026 के बीच आयोजित होने वाले हैं। एफएमजीई दिसंबर-2025 का आयोजन 17 जनवरी 2026 को होगा। पेपर-1 सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:30 बजे तक चलेगा। वहीं पेपर-2 दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा। फेलोशिप प्रवेश परीक्षा 14 मार्च 2026 को सुबह 9:00 से लेकर 10:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। डीएनबी फाइनल परीक्षा का आयोजन 18, 19, 20 और 21 जून को होगा।

