NEET UG 2022 री-एग्जाम की तारीख हुई घोषित, यहां देखें डिटेल्स

NEET UG 2022 री-एग्जाम की तारीख हुई घोषित, यहां देखें डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की ओर से 6 सेंटर्स पर फिर से एग्जाम कराई जाने वाली है। 17 जुलाई को नीट (NEET) परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें चेकिंग के नाम पर छात्रों से उनके इनरवियर उतरवा दिए गए थे। अपने बच्चों के साथ हुई इस हरकत का परिजनों ने जमकर विरोध किया था। इसी को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) की ओर से जिन सेंटर्स पर इस तरह का व्यवहार हुआ था। वहां फिर से एग्जाम कराने की घोषणा की गई है। इस संबंध में नोटिस जारी करते हुए एग्जाम की तारीख घोषित कर दी गई है।

17 जुलाई को कोल्लम के अयूर में एग्जाम से पहले छात्र-छात्राओं की तलाशी ली जा रही थी। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के दौरान कई छात्राओं के इनरवियर में मेटल हुक होने की वजह से उन्हें इनरवियर उतारने को बोला गया था। अब NTA की ओर से 4 सितंबर को नीट यूजी की परीक्षा फिर से आयोजित की जाने वाली है। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रखा गया है। जिन स्टूडेंट्स को इस रीएग्जाम में बैठने की अनुमति दी गई है, उन्हें उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर जानकारी भेजी गई है।

Must Read- कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 40 हजार रुपए तक का होगा भुगतान, सितंबर में बढ़ेगी खाते में राशि!

कोल्लम के एग्जाम सेंटर के अलावा मध्यप्रदेश के 2, राजस्थान के 2 और उत्तर प्रदेश के 1 परीक्षा केंद्र पर रीएग्जाम आयोजित करवाई जा रही है। एग्जाम कराए जाने के इस फैसले के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आंसर की और रिजल्ट जारी होने की भी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक 30 अगस्त तक आंसर की जारी हो सकती है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए एक नोटिस के अनुसार रिजल्ट 7 सितंबर तक जारी हो सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews