NEET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, NTA जल्द जारी करेगा Answer Key, जानें रिजल्ट का अपडेट 

NEET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, NTA जल्द जारी करेगा Answer Key, जानें रिजल्ट का अपडेट 

NEET UG 2023: 7 मई को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी परीक्षा का आयोजन हुआ था। जिसमें 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। एग्जाम खत्म होने के बाद अब छात्रों को ऑफिशियल आन्सर-की का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सप्ताह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी Answer Key जारी कर सकता है। हालांकि एनटीए ने अब तक इसके लिए कोई निर्धारित तारीख घोषित नहीं की है। नीट यूजी के स्कोर के आधार पर भारत के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में उम्मीदवारों का दाखिला एमबीबीएस, BDS, आयुष और अन्य पाठ्यक्रमों में होगा।

बता दें कि मणिपुर में स्थिति सही न होने के कारण राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों को स्थगित कर दिया गया था। नई तारीख पर इन स्थानों पर परीक्षा आयोजित होगी। जिसके बाद ही आधिकारिक आन्सर-की जारी की जाएगी। संभावनाएं है कि 28 मई, 2023 तक उतर कुंजी जारी होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इसका पीडीएफ़ डाउनलोड कर पाएंगे। साथ में रिस्पॉन्स शीट भी जारी हो सकती है।

सबसे पहले प्रोविजनल आन्सर-की जारी की जाएगी। कैंडीडेट्स को जिसपर आपत्ति जताने की अनुमति होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। बाद में फाइनल आन्सर-की जारी होगी। बात रिजल्ट की करें तो अब तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परिणामों की घोषणा के लिए कोई भी तारीख घोषित नहीं की है। संभावनाएं हैं कि जून में परिणाम घोषित हो सकते हैं। पिछले ट्रेंड को देखा जाए तो एनटीए परीक्षा के 50-60 दिन बाद रिजल्ट्स घोषित कर देता है। अपडेट्स के लिए उम्मीदवार नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews