NEET UG 2024: कल है नीट यूजी 2024 की परीक्षा, इन नियमों का ध्यान रखना है जरूरी, एग्जाम डे गाइडलाइन का करें पालन

NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा का आयोजन कल यानी 5 मई के दिन किया जाएगा। परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है ऐसे में जो लोग परीक्षा देने जा रहे है उन्हें इन नियमों का पालन करना है।
NEET UG 2024: कल है नीट यूजी 2024 की परीक्षा, इन नियमों का ध्यान रखना है जरूरी, एग्जाम डे गाइडलाइन का करें पालन

NEET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2024 के लिए 5 मई को परीक्षा का आयोजन किया है। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस साल की नीट यूजी परीक्षा दे रहे है वो इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा वाले दिन आपको कुछ नियमों का पालन करना है, आइए जानते है एग्जाम डे गाडलाइंस के बारे में।

परीक्षा केंद्र में आने का समय

जो भी कैंडिडेट्स नीट यूजी की परीक्षा देने जा रहे है उन्हें परीक्षाकेंद्र पर समय पर पहुंचना होगा। आपके प्रवेश पत्र में दिए गए रिपोर्टिंग समय पर ही केंद्र पर उपस्थित हों। प्रवेश 11 बजे से लेकर 1.30 बजे तक चलेगा इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।

आईडी लाना है जरूरी

कैंडिडेट्स को नीट यूजी की परीक्षा में बैठने के लिए ओरिजिनल आईडी जैसे आधार कार्ड, गवर्नमेंट से अनुमोदित वैलिड आइडेंटिटी प्रूफ पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, 12वीं क्लास का बोर्ड एडमिट कार्ड या रजिस्ट्रेशन कार्ड, पासपोर्ट, ओरिजिनल स्कूल आइडेंटिटी कार्ड में से कोई एक लाना जरूरी है।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं होगा मान्य

एनटीए ने जारी गाडलाइंस में बताया कि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस मान्य नहीं होगा। इसके साथ ही सभी कैंडिडेट्स आधार कार्ड लेकर जरूर आए फोटो कॉपी मान्य नहीं होगा। वहीं विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर ही पेन दिया जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान

  • सबसे पहले अपने एडमिट कार्ड को कंप्लीट करें जैसे फोटो चिपकाएं। परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र पर साथ लाएं।
  • अपने साथ एक पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर आएं। जिसे अटेंडेंस शीट पर चिपकाया जाएगा। वहीं कैंडिडेट्सको बाएं हाथ के अंगूठे का इम्प्रेशन घर से लगाकर लाना होगा।
  • कैंडिडेट्स को खुद का सिग्नेचर कक्षा में उपस्थित परीक्षक के सामने ही करना होगा।
  • परीक्षा में बैठने के लिए आप कलर ड्रेस जैसे ट्राउजर्स या पैंट, हाफ शर्ट या टी-शर्ट पहन सकते हैं। वहीं फुल शर्ट पहनने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही छात्राएं सलवार कुर्ता, लेगिंग, पैंट या ट्राउजर, टी-शर्ट और कुर्ती पहन सकते हैं।
  • नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स सामान्य स्लीपर या सामान्य जूते पहन सकते हैं।
  • ओएमआर शीट पर अपना रोल नंबर, पेपर कोड, क्वेश्चन पेपर और व्यक्तिगत जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews