उम्मीदवार ध्यान दें! NEET UG 2025 काउंसलिंग की तारीख बदली, यहाँ चेक नया शेड्यूल 

नीट यूजी काउंसलिंग की तारीख में बदलाव हुआ है। एमसीसी ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। अब रजिस्ट्रेशन का मौका स्टूडेंट्स को 31 जुलाई 2025 तक मिलेगा। आइए जानें रिजल्ट कब जारी होगा? 
NEET PG and NEET MDS 2026

AI Generated Image

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG 2025) की तारीखों में बदलाव किया है। अब राउंड-1 के लिए चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन, रिजल्ट और रिपोर्ट के लिए लिए नई तारीख घोषित कर दी गई है। जहां पहले 28 जुलाई को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद होने वाली थी, अब उम्मीदवार को 31 जुलाई तक आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। वहीं चॉइस लॉकिंग और  फीलिंग की अंतिम तारीख भी 31 जुलाई होगी, जो पहले 28 जुलाई निर्धारित की गई थी।

एमसीसी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राउंड-1 के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया 1 से लेकर 2 अगस्त के बीच होने वाली है, जो पहले जो पहले 29 से 30 जुलाई के बीच होने वाली थी। वहीं अब परिणाम की घोषणा 31 जुलाई को नहीं बल्कि 3 से लेकर 4 अगस्त के बीच होगी।

कब तक छात्र कर सकते हैं कॉलेजों में रिपोर्ट?

छात्रों को 4 से 8 अगस्त के बीच आवंटित कॉलेज में जरूरी दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। इससे पहले कॉलेज में रिपोर्ट करने की तारीख 1 से 6 अगस्त थी। वेरिफिकेशन प्रक्रिया दो दिन तक जारी रहेगी।

4 राउन्ड में होगी काउन्सलिंग 

काउंसलिंग प्रक्रिया में राउंड-1, राउंड-2 और राउंड-3  के साथ-साथ के साथ स्ट्रे राउंड भी शामिल है। किसी भी चरणों को लेकर एमसीसी ने कोई ऐलान नहीं किया है। पिछले शेड्यूल के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 12 से 18 अगस्त के बीच जारी रहेगी। राउंड 3 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त सितंबर से शुरू हो सकती है। स्ट्रे राउंड के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 22 सितंबर से 24 सितंबर के बीच जारी रहेगी। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाए।
  • होम पेज “यूजी मेडिकल” के टैब पर क्लिक करें।
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन 2025 के लिंक पर क्लिक करने करें।
  • नीट यूजी रोल नंबर, नीट यूजी एप्लीकेशन नंबर, कैंडिडेट का नाम, माता का नाम जन्मतिथि, सिक्योरिटी पिन इत्यादि जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
  • जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें। एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

ये रहा नया शेड्यूल 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews