MCC का ऐलान: NEET UG काउंसलिंग राउंड-3 में फिर जोड़ी गई नई सीटें, जानें रिजल्ट कब जारी होगा?

 ऑल इंडिया कोटा नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे चरण में फिर से एमबीबीएस सीटों को बढ़ाया गया है । चॉइस फिलिंग का मौका उम्मीदवारों को दिया गया है। एमपी स्टेट काउंसलिंग पर भी अपडेट आई है। संशोधित शेड्यूल उपलब्ध हो चुका है। 
NEET UG Counselling 2025

नीट यूजी काउंसलिंग की तीसरे चरण (NEET UG Counselling 2025) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने फिर से नई एमबीबीएस सीटों को जोड़ने का ऐलान किया है। इससे संबंधित नोटिस 18 अक्टूबर को जारी किया गया है। जिसके मुताबिक महात्मा गांधी मिशन मेडिकल कॉलेज पनवेल में डीम्ड सीट्स के तहत 85 और एनआरआई के लिए 15 सीटों को बढ़ाया गया है। चॉइस फिलिंग की तारीख भी आगे बढ़ाई गई है।

इससे पहले 17 अक्टूबर को भी सीट मैट्रिक्स में 147 नई सीटें जोड़ी गई थी। उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग के लिए 18 अक्टूबर रात 11:55 तक का समय दिया गया है। चॉइस लॉकिंग पोर्टल एक्टिव हो चुका है। चॉइस फिलिंग की तारीखों में बदलाव के कारण सीट आवंटन परिणाम में देरी हो सकती है। उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कब जारी होगा परिणाम?

13 अक्टूबर को जारी शेड्यूल के मुताबिक नीत यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर थी। वहीं परिणाम 18 अक्टूबर को जारी होने वाला था। 19 से 27 अक्टूबर तक उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करने का मौका दिया गया है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जल्द ही संशोधित शेड्यूल उपलब्ध होगा। जिन उम्मीदवारों को इस चरण में सीट आवंटित नहीं किए जाएंगे, वे स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

एमपी नीट यूजी मॉप राउंड पर भी अपडेट 

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर भी अपडेट आई है। सुखसागर मेडिकल कॉलेज जबलपुर में एमबीबीएस सीटों को 150 से बढ़ाकर 200 कर दिया गया है। जिसे देखते हुए डीएमई ने काउंसलिंग की तारीख में बदलाव किया है। नया शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट http://dme.mponline.gov.in पर जारी किया गया है। जिसे मुताबिक एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए उम्मीदवार फ्रेश रजिस्ट्रेशन 22 अक्टूबर तक कर सकते हैं।

22 अक्टूबर तक जिन पहले और दूसरे राउंड में आवंटित किए गए सीटों को उम्मीदवार छोड़ सकते हैं। इसके अलावा 13 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर तक कैंडीडेट्स लॉगइन पर अपग्रेडेशन में सुधार का मौका मिलेगा। मेरिट लिस्ट 23 अक्टूबर को जारी की जाएगी। चॉइस लॉकिंग और फिलिंग का मौका 23 से लेकर 25 अक्टूबर तक दिया जाएगा।  28 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक आवंटित मेडिकल और डेंटल कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन के लिए रिपोर्ट करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews