NEET UG काउंसलिंग राउंड-2 सीट आवंटन रिजल्ट जारी, 25 सितंबर तक करें कॉलेज रिपोर्टिंग

नीट यूजी काउंसलिंग दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम जारी हो चुका है। राउन्ड-3 प्रोसेस जल्द शुरू होगा। कॉलेज रिपोर्टिंग/ज्वाइंग के लिए तारीख भी घोषित हो चुकी है। आइए जानें कैसे रिजल्ट चेक करें?
NEET UG Counselling 2025

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट (NEET UG 2025 Counselling) जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रैंक और स्कोर के आधार पर अलॉट किए गए कोर्स और कॉलेज का नाम चेक कर सकते हैं। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी एमसीसी ने 17 सितंबर को जारी किया है।

रिजल्ट में किसी भी गड़बड़ी जानकारी उम्मीदवार तत्काल प्रभाव से एमसीसी को दे सकते हैं। यह सुविधा 18 सितंबर 2025 सुबह 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए केवल ईमेल आईडी mccresultquery@gmail.com पर ईमेल भेजना होगा। इसके बाद ही प्रोविजनल रिजल्ट को फाइनल माना जाएगा।

नोटिस में कमिटी ने कहा, “अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि अनंतिम परिणाम केवल सांकेतिक है और इसमें बदलाव हो सकता है। आवंटित सीट पर अधिकार नहीं जता सकते। न ही इसे कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद एससीसी वेबसाइट से आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद ही आवंटित कॉलेज और संस्थानों में संपर्क करें।”

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर यूजी मेडिकल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद प्रोविजनल रिजल्ट फॉर राउंड 2 यूजी काउंसलिंग 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां रैंक, आवंटित कॉलेज और कोर्स को चेक करें।
  • इसे डाउनलोड कर लें।  भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

कॉलेज रिपोर्टिंग की तारीख 

कुछ दिन पहले ही मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीत यूजी काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी किया था। जिसके मुताबिक जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 में सीट आवंटित किए गए हैं, वे 18 से 25 सितंबर के बीच कॉलेज रिपोर्टिंग कर सकते हैं। 26 और 27 सितंबर के बीच संस्थाओं द्वारा कैंडिडेट्स के डेटा का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

राउंड-3 प्रोसेस पर अपडेट 

राउंड 3 काउंसलिंग प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक जारी रहेगी। चॉइस फिलिंग/लॉकिंग की सुविधा 30 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक मिलेगी। वहीं सीट आवंटन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर तक चलेगी। रिजल्ट की घोषणा 8 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवारों को 9 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। डेटा  का वेरिफिकेशन 18 और 19 अक्टूबर को किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews