NEET UG काउंसलिंग पर बड़ी अपडेट: 24 सितंबर तक अभ्यर्थी करें ये काम, राउंड-3 का शेड्यूल भी जारी 

एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर नोटिस जारी की है। राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 29 सितंबर से शुरू होगा। सीट छोड़ने की सुविधा 24 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। 
neet ug counselling 2025

AI Generated Image

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG 2025 Counselling) के दोनों चरणों को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जो भी उम्मीदवार राउंड-1 और राउंड- 2 में आवंटित किए गए सीट को छोड़ना चाहते हैं। वे  19 सितंबर से लेकर 24 सितंबर शाम 6:00 बजे तक यह काम पूरा कर सकते हैं। इसके बाद कैंडिडेट्स को कोई मौका नहीं दिया जाएगा। सीट छोड़ने की प्रक्रिया को लेकर एमसीसी ने कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं जिसका पालन अभ्यर्थियों को करना होगा।

राउंड-1 के जिन उम्मीदवारों ने राउंड 2 के लिए अपग्रेड नहीं किया था, वे बिना सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त हुए निर्धारित समय के भीतर अपनी सीट छोड़ सकते हैं। राउंड 2 के जिन उम्मीदवारों ने सीट ज्वाइन कर लिया है, लेकिन अब किसी भी कारण से छोड़ना चाहते हैं तो निर्धारित समय के भीतर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

उम्मीदवार जरूर करें ये काम

उम्मीदवारों को सीट छोड़ने के लिए आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। सभी उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने कि सलाह दी गई है कि एमसीसी द्वारा जनरेट किए गए त्यागपत्र को जरूर प्राप्त करें, जो पोर्टल पर ऑनलाइन जनरेट होगा। ऐसा न करने पर सीट के त्याग को “Null and Void” यानि अमान्य माना जाएगा।

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-3 से जुड़ी जरूरी तारीख 

13 सितंबर को ही नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 27 सितंबर से 28 सितंबर के बीच प्रतिभागी संस्थाओं द्वारा सीट मैट्रिक्स का सत्यापन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक जारी रहेगी। सीट फिलिंग/लॉकिंग प्रोसेस सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक चलेगा। सीट लॉकिंग पोर्टल 5 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे से लेकर रात 11:55 तक उपलब्ध रहेगा।

सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 6 और 7 अक्टूबर को किया जाएगा। परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित होंगे। उम्मीदवारों को 9 से लेकर 17 अक्टूबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा संस्थाओं द्वारा कैंडिडेट के डेटा का सत्यापन 18 से 19 अक्टूबर के बीच होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों को तैयार रखने की सलाह दी जाती है।  22 अक्टूबर से ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।  29 अक्टूबर को परिणाम घोषित की जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews