अभ्यर्थी ध्यान दें, NEET UG परीक्षा पर 2 नई अपडेट, फाइनल आंसर-की जल्द, रिजल्ट को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, देखें खबर

नीट यूजी को लेकर कई अपडेट सामने आई है। अब रि-एग्जाम नहीं होगा। मद्रास हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है। रिजल्ट पर से रोक भी हटा दी गई है। आइए जानें अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम कब जारी होंगे?
NEET UG 2025

AI Generated

नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की 3 जून को जारी हुई थी। 5 जून तक आपत्ति दर्ज करने का मौका छात्रों को दिया गया था। अब मद्रास हाईकोर्ट ने रिजल्ट से रोक हटा दी है। निर्धारित समय यानि 14 जून को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परिणाम घोषित कर कर सकता है। जिसके उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे। इससे पहले अंतिम उत्तर कुंजी उपलब्ध होगी।

मद्रास उच्च न्यायालय ने दोबारा परीक्षा (NEET UG 2025) की माँग करने वाली याचिकाओं को भी खारिज कर दिया है। इसी के साथ रिजल्ट का रास्ता साफ हो चुका है। दरअसल, कुछ केंद्रों पर बिजली न होने पर नीट यूजी परीक्षा के दौरान छात्रों को समस्या हुई। जिसे लेकर छात्रों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले को लेकर जस्टिस सी कुमारप्पन ने कहा, “करीब 22 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। ऐसे स्थानीय और मामूली” व्यवधानों के कारण रि-एग्जाम करवाना अन्य छात्रों के साथ होगा।

 फाइनल आंसर-की के लिए संभावित तारीख सामने आई 

पिछले वर्ष के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि नीट यूजी फाइनल आन्सर-की 12 से 16 जून के बीच पब्लिश होगी। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा एनटीए ने नहीं की है। इसपर आपत्ति दर्ज करने की अनुमति नहीं है। रिजल्ट भी इसी पर आधारित होंगे।

पिछले तीन वर्षों का ट्रेन जानें

वर्ष 2024 में 4 जून को रिजल्ट और अंतिम कुंजी जारी हुई थी। वहीं 2023 में रिजल्ट 13 जून और आन्सर-की 15 जून को उपलब्ध हुए थे। 2022 में रिजल्ट 7 सितंबर और उत्तर कुंजी 8 सितंबर को जारी हुई थी।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर नीट यूजी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और अन्य जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें। स्क्रीन पर स्कोरकार्ड नजर आएगा। इससे अच्छे से चेक करके डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं। बता दें कि देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में नीट यूजी स्कोर मान्य होगा। उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला ले पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews