NEET UG 2026 पर बड़ी अपडेट, आवेदन की तारीख आगे बढ़ी, अहम नोटिस जारी 

नीट यूजी आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। एनटीए ने इससे संबंधित नोटिस भी जारी किया है। आइए जानें उम्मीदवार कब तक और कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?
NEET UG 2026

NEET UG 2026 POLICE ALERT

नीत यूजी (NEET UG 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 11 मार्च शाम रात 9:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान के लिए पोर्टल रात 11:50 तक खुला रहेगा। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 8 मार्च थी। सभी उम्मीदवारों को एक्सटेंडेड डेडलाइन के भीतर आवेदन करने की सलाह दी गई है।

करेक्शन पोर्टल को लेकर एनटीए ने कोई घोषणा नहीं की है। इससे पहले एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार का मौका 10 मार्च से लेकर 12 मार्च तक मिलने वाला था।  लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि करेक्शन विंडो 13 से 15 मार्च तक एक्टिव रह सकता है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कितनी है फीस?

भारत में स्थित के केंद्रों के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1,700 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,600 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, PwBD और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 1,000 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। भारत के बाहर स्थित केंद्रों के लिए आवेदन शुल्क 9,500 रुपये है।

परीक्षा की तारीख 

एनटीए ने नीट यूजी की घोषित कर दी है। बीएससी नर्सिंग, एमबीबीएस, बीएएमएस और अन्य यूजी मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह- प्रवेश परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को देशभर के विभिन्न शहरों में किया जाएगा। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी। सिलेबस भी जारी हो चुका है।

ऐसे करें पंजीकरण 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में नीट यूजी रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें। जरूरी जानकारी दर्ज करके पहले पंजीकरण करें।
  4. इसके बाद एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  5. आवेदन पत्र को भरें। दस्तावेजों, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. शुल्क भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  7. भविष्य के संदर्भ में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews