NEET UG 2026 काउंसलिंग राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अहम नोटिस जारी, 15 सितंबर से शैक्षणिक सत्र शुरू 

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। एमसीसी ने PwD असेस्मेंट को लेकर नोटिस और संशोषित शेड्यूल जारी किया है। पंजीकरण के लिए स्टेप -बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
neet ug counselling 2026

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling 2026) के दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर से शुरू हो चुके है। ऑल इंडिया कोटा के तहत एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण 8 सितंबर तक जारी रहेंगी। संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके मुताबिक यूजी के लिए शैक्षणिक सत्र 15 सितंबर से शुरू होंगे।

चॉइस फिलिंग पोर्टल 9 सितंबर तक एक्टिव रहेगा। चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया 8 सितंबर शाम 4 बजे शुरू होगी, छात्र कॉलेज और पाठ्यक्रम की वरीयता 9 सितंबर सुबह 10 बजे तक कन्फर्म कर सकते हैं। सीट स्लॉटमेंट की प्रोसेसिंग 9 और 10 सितंबर तक चलेगी। वहीं 11 सितंबर को सीट आवंटन परिणाम घोषित होंगे। छात्रों को 12 से लेकर 18 सितंबर तक आवंटित कॉलेजों में दाखिले के लिए रिपोर्ट करना होगा। 19 सितंबर तक संस्थानों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

स्टेट कोटा काउंसलिंग राउंड-2 की तारीख 

नीट यूजी स्टेट कोटा काउंसलिंग प्रक्रिया 7 से लेकर 11 सितंबर तक जारी रहेगी। छात्रों को 18 सितंबर तक संस्थानों में रिपोर्ट करने का मौका मिलेगा। संस्थानों का द्वारा दस्तावेजों का वेरीफिकेशन 19 सितंबर तक किया जाएगा। उम्मीदवार राज्य  DME की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट छोड़ने का मौका भी दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट http://mcc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर नीट यूजी काउंसलिंग ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  4. नया पेज खुलेगा। नीट यूजी रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉग इन करें।
  5. जरूरी जानकारी दर्ज करें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  6. शुल्क भुगतान करें। आवेदन पत्र जमा करें।
  7. निर्धारित समय के भीतर चॉइस लॉकिंग करें।

PwD उम्मीदवारों के लिए नोटिस जारी

राउंड-2 के लिए पीडब्ल्यूडी कैटेगरी का असेस्मेंट प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट बोर्ड द्वारा 5 सितंबर सुबह 10:30 बजे तक किया जाएगा। प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट को 6 सितंबर शाम 6:00 बजे तक पूरा करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राइमरी मेडिकल एसेसमेंट सेंटर विजिट करने की सलाह दी गई है। इसके बाद 8 सितंबर दोपहर 12:00 बजे तक अपीलेट मेडिकल असेसमेंट बोर्ड द्वारा असेसमेंट किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews