NEET UG 2026 फीस रिफंड की डेडलाइन फिर बढ़ी, अहम नोटिस जारी, 14 जुलाई तक अपडेट करें बैंक डिटेल

एनटीए ने एक बार फिर नीट यूजी फीस रिफंड की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। इससे संबंधित एक नोटिस जारी किया गया है। पुनर्परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित होंगे। 
NEET UG 2026

NEET UG 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 7 जुलाई को नीट यूजी (NEET UG 2026) फीस रिफंड प्रक्रिया को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। बैंक डिटेल अपडेट करने की अंतिम तारीख मंगलवार को खत्म होने वाली थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार 14 जुलाई 2006 रात 11:50 तक बैंक डिटेल्स को कन्फर्म, अपडेट और एडिट कर सकते हैं।

नीट यूजी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके बैंक अकाउंट डिटेल्स को कंफर्म या अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। इसके बाद ही रिफंड लिंक का एक्सेस मिलेगा और उम्मीदवार बैंक अकाउंट डिटेल्स को जमा कर पाएंगे। कैंसिल किए गए चेक को भी अपलोड कर सकते हैं। हालांकि यह वैकल्पिक होगा।

एनटीए ने क्यों उठाया यह कदम?

एनटीए ने नोटिस में बताया कि अब तक 1,028,223 उम्मीदवारों ने बैंक अकाउंट डिटेल्स को अपडेट और कंफर्म कर दिया है। एजेंसी ने परीक्षा फीस रिफंड करना शुरू की कर दिया है। हालांकि अभी भी ऐसे छात्रों की संख्या बड़ी है, जिन्होंने बैंक अकाउंट डिटेल्स को अपडेट या कंफर्म नहीं किया है। प्रत्येक उम्मीदवार रिफंड प्राप्त हो,  यह सुनिश्चित करने के लिए एनटीए फिर से डेड लाइन आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

20 जुलाई तक आएगा नीट री-एग्जाम रिजल्ट 

21 जून को देशभर के विभिन्न शहरों में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट यूजी पुनर्परीक्षा का आयोजन किया गया था। एनटीए ने प्रोविजनल आंसर-की 25 जून को ही जारी कर दी है। उम्मीदवारों को 28 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। OMR शीट जल्द ही उपलब्ध होगी। दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी। परिणाम इस पर आधारित होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट 20 जुलाई तक घोषित हो सकते हैं।  उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews