NEET UG 2026 को लेकर NTA का अहम नोटिस, फीस रिफंड की डेडलाइन फिर आगे बढ़ी, जानें डिटेल  

 नीट यूजी फीस रिफंड को लेकर एनटीए ने नोटिस जारी किया है। बैंक डिटेल अपडेट या कन्फर्म करने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। आइए जानें कब तक यह सुविधा मिलेगी?
NEET UG 2026

NEET UG 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 फीस रिफंड (NEET UG 2026 Fees Refund) के लिए डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। इससे संबंधित नोटिस भी जारी किया गया है। उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक बैंक डिटेल अपडेट, कंफर्म और करेक्ट कर सकते हैं। इससे पहले पोर्टल 14 जुलाई को बंद होने वाला था। एनटीए ने नोटिस में बताया कि अब तक 11,46,401 छात्र फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल दर्ज कर चुके हैं।

ऐसे उम्मीदवार जो 3 मई रद्द हुई नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड इत्यादि जानकारी की जरूरत पड़ेगी। कैंसिल किये गए चेक बुक की कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं। ताकि स्टूडेंट्स को सही अकाउंट में पैसे वापस मिल सके।

ऐसे अपडेट करें बैंक डिटेल 

  1. सबसे पहले नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर फीस रिफंड बैंक डिटेल कन्फर्म/अपडेट के लिए पर क्लिक करें।
  3. एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. ओटीपी आधारित सत्यापन को पूरा करें।
  5. “Confirm बैंक डिटेल्स ऑप्शन/अपडेट के लिंक पर क्लिक करें।
  6. अब अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड इत्यादि जानकारी दर्ज करें या “No Refund” के विकल्प पर क्लिक करें।
  7. जरूरत पड़ने पर कैंसिल किये गए चेकबुक या पासबुक के पहले पेज की कॉपी अपलोड करें।
  8. संशोधित फॉर्म को जमा करें।

रिजल्ट पर क्या अपडेट? 

नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की, रिस्पॉन्स और OMR आंसर शीट जारी कर दी है। अब उम्मीदवारों को फाइनल आंसर-की का इंतजार है। इस सप्ताह कभी भी अंतिम उत्तर कुंजी जारी हो सकती है। रिजल्ट भी इसपर आधारित होगा। एनटीए 20 जुलाई 2026 तक परिणाम घोषित कर सकता है। इसे चेक करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत पड़ेगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। स्कोरकार्ड जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया जारी होगा। रैंक और स्कोर के हिसाब से मेडिकल कॉलेजों में सीट आवंटित किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews