
NEET UG 2026 POLICE ALERT
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी पुनर्परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (NEET UG Re-Exam Admit Card) 14 जून को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले बैंक अकाउंट को वेरीफाई करने की सलाह भी एनटीए द्वारा दी गई है।
परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का बेहद ही खास महत्व होता है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसमें परीक्षा केंद्र का नाम, पता, जरूरी गाइडलाइंस, समय, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जानकारी मौजूद होती है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ने की सलाह भी दी जाती है। किसी प्रकार की समस्या को लेकर हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर नीट यूजी री-एग्जामिनेशन 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- प्रवेश पत्र को अच्छे से चेक करें। फिर डाउनलोड और सेव कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
फीस रिफंड कन्फर्मेशन विंडो एक्टिव
नीट यूजी एग्जाम फीस के लिए री-कंफर्मेशन/ करेक्शन विंडो भी एक्टिव किया गया है। इस संबंध में एजेंसी द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है। ताकि यह सुनिश्चित हो सके की सही उम्मीदवारों को प्राप्त हो। पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी आधारित 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) भी अनिवार्य होगा। उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग करके फीस सत्यापन कर सकते हैं।
अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम और आईएफएससी कोड इत्यादि अच्छे से चेक करने की सलाह दी गई है। उम्मीदवार चाहे तो कैंसिल किए गए चेक बुक की स्कैन की गई कॉपी या बैंक पासबुक का पहला पेज अपलोड कर सकते हैं।
21 जून को परीक्षा
नीट यूजी पुनर्परीक्षा का आयोजन देशभर के 500 से अधिक शहरों में 21 जून को सिंगल शिफ्ट और पेन एंड पेपर मोड में होने वाला है। 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। एग्जाम दोपहर 2:00 से लेकर शाम 5:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रश्न पत्र बुकलेट एक्स्ट्रा रफ वर्क पेज भी जोड़े गए हैं। पैटर्न में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

