NEET UG: इस दिन खुलेगा नीट यूजी का करेक्शन विंडो, तारीख घोषित, NTA ने जारी किया नोटिस, 16 मार्च तक कर लें रजिस्ट्रेशन

neet ug 2024

NEET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी के करेक्शन विंडो ओपन होनी तारीख घोषित कर दी है। एनटीए द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक 18 मार्च से करेक्शन पोर्टल ओपन हो जाएगा। 20 मार्च तक छात्र ऑफिशियल पर जाकर आवेदन में सुधार कर पाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार या बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च तक नीट यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

नंबर और ईमेल में बदलाव की अनुमति नहीं

उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के दौरान इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और ईमेल को छोड़ कर सभी जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं। आधार रि-ऑथेंटिकेशन में भी सुधार किया जा सकता है। यह फाइनल बदलाव होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए कैंडीडेट्स को exams.nta.ac.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

कैसे करें फीस का भुगतान?

अभ्यर्थी करेक्शन के लिए जरूरी फीस का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI के जरिए कर सकते हैं। फाइनल करेक्शन शुल्क भुगतान करने के बाद ही होगा। कैटेगरी, PWD स्टेटस और जेंडर शुल्क की राशि को प्रभावित कर सकते हैं, ज्यादा फीस भुगतान की जरूरत पड़ सकती है। अतिरिक्त शुल्क रिफ़ंड नहीं होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews