भारत के टॉप 10 कॉलेज कौन-कौन से हैं? सरकार ने जारी की NIRF रैंकिंग, यहाँ देखें लिस्ट 

शिक्षा मंत्रालय ने कैटेगरी वाइज टॉप संस्थानों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार भी ओवरऑल कैटेगरी की लिस्ट में पहले नंबर पर आईआईटी मद्रास है। वहीं दिल्ली का हिन्दू कॉलेज बेस्ट कॉलेज है। आइए जानें देश के टॉप 10 कॉलेज कौन से हैं?
NIRF Ranking 2025

AI Generated Image

शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल इन्स्टिच्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF Ranking 2025) जारी कर दिया है। देश के टॉप संस्थानों के नाम घोषित हो चुके हैं। इससे छात्रों को सही कॉलेज चुनने में मदद मिलेगी। ताकि वे विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर बना सके। इस बार रैंकिंग में कुछ बदलाव भी देखने को मिले हैं। कुछ संस्थान अभी भी पिछले स्थान पर बरकरार हैं। वहीं कुछ के रैंक में उतार-चढ़ाव देखा गया है।

बता दें कि इस रैंकिंग में 17 कैटेगरी शामिल किए गए हैं। इसमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटीज, कॉलेज, रिसर्च इन्स्टिच्यूशन, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मसी, मेडिकल, डेंटल, लॉ, आर्किटेक्चर एण्ड प्लानिंग, एग्रीकल्चर एंड अलीड सेक्टर्स, इनोवेशन, ओपन यूनिवर्सिटी, स्किल यूनिवर्सिटी, स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी और SDG शामिल हैं।

इस बार भी ओवरऑल कैटेगरी में आईआईटी मद्रास पहले स्थान पर है। वहीं कॉलेज की कैटेगरी में दिल्ली का हिन्दू कॉलेज पहले और मिरांडा हाउस दूसरे नंबर पर है । पिछले साल भी इन संस्थानों की रैंकिंग समान थी। किरोरी मल कॉलेज के प्रदर्शन में सुधार आया है। 2024 में जहां इसकी रैंकिंग 9 थी, इस साल यह चौथे स्थान पर है। वहीं यूनिवर्सिटी की कैटेगरी में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ बेंगलुरू पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर JNU है।

ये हैं टॉप 10 कॉलेज 

  1. हिंदू कॉलेज, दिल्ली
  2. मिरांडा हाउस, दिल्ली
  3. हंसराज कॉलेज, दिल्ली
  4. कारोरी मल कॉलेज, दिल्ली
  5. St. Stephen’s College, दिल्ली
  6. रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सैंटेनरी कॉलेज, कोलकाता
  7. आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली
  8. St. Xavier’s कॉलेज, कोलकाता
  9. पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज ऑफ़ वूमेंस, कोयंबटूर, तमिलनाडु
  10. पीएसजी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस, कोयंबटूर, तमिलनाडु

टॉप 10 यूनिवर्सिटी की लिस्ट 

  1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस, बेंगलुरु
  2. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
  3. मणिपाल अकादेमी ऑफ़ हाईयर एजुकेशन, मणिपाल, कर्नाटक
  4. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
  5. यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली
  6. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
  7. बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस -पिलानी, राजस्थान
  8. अमृता विश्वा विद्यापीठम कोयंबटूर, तमिल नाडु
  9. जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  10. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश

ओवरऑल एनआईआरएफ रैंकिंग 

  1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मद्रास, चेन्नई तमिलनाडु
  2. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस बैंगलोर, कर्नाटक,
  3. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे, मुंबई, महाराष्ट्र
  4. आईआईटी कानपुर, उत्तर प्रदेश
  5. आईआईटी खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
  6. आईआईटी रुड़की, उत्तराखंड
  7. ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली
  8. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू), दिल्ली
  9. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी उत्तर प्रदेश
  10. आईआईटी गुवाहाटी असम

ऐसे चेक करें कैटेगरी वाइज टॉप कॉलेजों की रैंकिंग 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://nirfindia.org/ पर जाएं।
  • होमपेज पर India Ranking 2025- Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। अलग-अलग कैटेगरी नजर आएगी। जरूरत के हिसाब से किसी भी विकल्प को चुनें।
  • रैंकिंग के हिसाब से कॉलेज का नाम और स्कोर नजर आएगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews