बदल गया JEE Main परीक्षा का पैटर्न, NTA ने जारी किया नोटिस, जल्द शुरू होंगे आवेदन, देखें खबर

जेईई मेंस परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव हुआ है। अब सेक्शन-बी में ऑप्शनल प्रश्न की सुविधा नहीं मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। 
jee main 2025

JEE Main Exam 2025: जेईई मेंस परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एग्जाम पैटर्न में बदलाव का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में अहम नोटिस भी जारी हो चुका है। अब प्रश्न पत्र में छात्रों को सेक्शन बी में ऑप्शनल प्रश्न की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।

दरअसल, कोविड-19 महामारी को देखते हुए एनटीए ने वर्ष 2021 में जेईई मुख्य परीक्षा में प्रत्येक विषय के सेक्शन-बी में एक ऑप्शन लागू किया था। कुल 10 प्रश्नों में से किसी भी 5 प्रश्नों को अटेम्पट की इजाजत छात्रों को होती थी। लेकिन अब एजेंसी ने पैटर्न में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

कैसा होगा नया पैटर्न? ( JEE Main Exam New Pattern) 

जेईई मेंस परीक्षा 13 भाषाओं में कंप्यूटर आधारित यानि सीबीटी मोड में आयोजित होगी। इसके लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। कुल अंक 300 होगा। तीन विषय शामिल होंगे- गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री। प्रत्येक विषय 100 अंकों का होगा। गणित से 25, फिजिक्स से 25 और केमिस्ट्री से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या 75 होगी। प्रत्येक विषय दो सेक्शन में बटा होगा। सेक्शन-ए में 20 बहुविकल्पीय होंगे। सेक्शन में 5 प्रश्न होंगे, सभी अनिवार्य होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर पर 1 अंक काटे जाएंगे।

जल्द शुरू होंगे आवेदन (JEE Main 2025 Registration) 

सेशन-1 के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन की संभावित तारीख 1 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 है। एप्लीकेशन पोर्टल खुलते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर पाएंगे। जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन जनवरी से अंतिम सप्ताह में हो सकता है। जल्द ही तारीख घोषित होगी। एडमिट कार्ड एग्जाम से तीन दिन पहले जारी होंगे। वहीं सेशन-2 परीक्षा का आयोजन अप्रैल में होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews