CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी को लेकर NTA ने जारी किया अहम नोटिस, उत्तर-कुंजी पर भी बड़ी अपडेट, पढ़ें पूरी खबर

29 मई को दिल्ली और सिलचर में सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन होगा। आज एडमिट कार्ड जारी होंगे। इस बात की घोषणा यूजीसी अध्यक्ष ने कर दी है।
cuet ug 2024

CUET UG 2024: हाइब्रिड बोर्ड में सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 15 से 24 मार्च के बीच देश भर के 379 शहरों और देश के बाहर 26 शहरों में किया गया। लाखों उम्मीदवारों प्रवेश परीक्षा हुए। दिल्ली और सिलचर में स्थगित की परीक्षा अब 29 मई को आयोजित की जाएगी। इन उम्मीदवारों के लिए शनिवार को प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होंगे। इस बात की जानकारी एम जगदीश कुमार ने दी है। एनटीए ने सिलचर सीयूईटी यूजी परीक्षा के संबंधित अहम नोटिस जारी किया है।

cuet ug

सिलचर में क्यों स्थगित हुई परीक्षा

लॉजिस्टिकल संबंधी बाधाओं के कारण कुछ उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र बाहर दिए गए थे। निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में सक्षम नहीं हुए छात्रों के लिए 29 मई को परीक्षा का आयोजन होगा। एनटीए बंगाली (104) और पर्यावरण अध्ययन (307) परीक्षा का आयोजन पेन और पेपर मोड में करेगा। इस संबंध में एजेंसी ने नोटिस जारी करते हुए उम्मीदवारों को सिलचर, असम से बाहर यात्रा न करने की सलाह दी है।

लोकसभा सभा चुनाव के कारण दिल्ली में स्थगित हुई थी परीक्षा 

15 में दिल्ली में रसायन विज्ञान (306), जीव विज्ञान (304),  अंग्रेजी (101) और सामान्य परीक्षण (501) के लिए सेट परीक्षा को परीक्षा आयोजित होने वाली थी, जिसे एनटीए नें 29 मई को पुनर्निर्धारित कर दिया है। लोकसभा चुनाव के कारण 15 मई की परीक्षा के लिए दिल्ली परीक्षा केंद्रों में उचित संख्या में पर्यवेक्षक को सुरक्षित करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए एनटीए ने यह कदम उठाया था।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
  • “Download Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। “Submit” या Sign in” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
  • हॉल टिकट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

सीयूईटी आन्सर-की कब होगी जारी?

इस साल सीयूईटी यूजी का रिजल्ट 30 जून को घोषित होगा। इससे पहले प्रोविजनल और फाइनल आन्सर जारी होंगे। एनटीए जल्द ही सभी विषयों के लिए उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर सकता है। प्रोविजनल की के साथ-साथ ऑबजेक्शन पोर्टल भी खुल जाएगा। उम्मीदवा आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। चुनौतियों की समीक्षा करने के बाद एनटी फाइनल आन्सर-की जारी करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews