RBI Recruitment: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में निकली कई पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी, आज से आवेदन शुरू

rbi action

RBI Recruitment: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आज यानि 9 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही चयन, परीक्षा और अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियर के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल 35 है। आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स की आयु सीमा न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 30 साल है। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और लैंग्वेज प्रोएफिसीएन्सी टेस्ट के आधार पर होगा।

परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। 15 जुलाई को एग्जाम आयोजित होंगे। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, 180 प्रश्नों को पूरा करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। अब तक एलपीटी एग्जाम की तारीख घोषित नहीं हुओ है। चयनित उम्मीदवारों को 31 हजार रुपये से लेकर 71 हजार रुपये तक का वेतन प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आरबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट http://opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • उसके बाद जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर online application form के लिंक पर क्लिक।
  • नया पेज खुलेगा, अनरजिस्टर्ड उम्मीदवारों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • लॉग इन करने के बाद पूछी गई जानकारी को दर्ज करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें। भविष्य के लिए एक आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews