Hindi News

18 फरवरी से शुरू होंगे NEET MDS के लिए रजिस्ट्रेशन, इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी, 59 शहरों में होगी परीक्षा, पढ़ें पूरी खबर 

Published:
नीट एमडीएस के लिए एप्लीकेशन पोर्टल मंगलवार को खुलेगा। परीक्षा अप्रैल में होगी। एग्जाम सिटी लिस्ट जारी हो चुकी है। आइए जानें कौन और कब तक आवेदन कर सकते हैं?
18 फरवरी से शुरू होंगे NEET MDS के लिए रजिस्ट्रेशन, इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी, 59 शहरों में होगी परीक्षा, पढ़ें पूरी खबर 

नेशनल बोर्ड का एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट मास्टर ऑफ़ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2025) का इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया है। नीट एमडीएस का शेड्यूल भी जारी हो चुका है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://nbe.edu.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

नीट एमडीएस के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे के बाद शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार 10 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीडीएस या इससे समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों द्वारा 12 महीने की इंटर्नशिप निर्धारित समय के भीतर पूरी करनी होगी।

परीक्षा केंद्र चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान 

एनबीई ने उन शहरों के नाम घोषित कर दिए हैं। जहां पर परीक्षा आयोजित होने वाली है। इंफॉरमेशन बुलेटिन के मुताबिक देशभर के कुल 59 शहरों में एग्जाम आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल 2020 को किया जाएगा। परीक्षा केंद्र का चयन सुविधा और सीटों की उपलब्धता के अनुसार उम्मीदवारों को करनी चाहिए। उम्मीदवारों के चॉइस के हिसाब से परीक्षा केंद्र अलॉट नहीं किया जाएगा। यदि उनके शहर में सीट उपलब्ध नहीं होंगे तो अथॉरिटी नजदीकी शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित कर सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी जाती है। परीक्षा केंद्र आवंटित होने के बाद इसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

नीट एमडीएस का पूरा शेड्यूल देखें 

  • 18 फरवरी से 10 मार्च तक- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
  • 14 मार्च से लेकर 17 मार्च तक- करेक्शन विंडो खुला रहेगा
  • 27 मार्च से 31 मार्च तक- इमेज में बदलाव करें
  • 15 अप्रैल 2025- एडमिट कार्ड जारी होंगे
  • 19 अप्रैल 2025- परीक्षा का आयोजन
  • 19 मई 2025-  रिजल्ट की तारीख
  • 31 मार्च 2025-इंटर्नशिप पूरी करने के लिए कट ऑफ डेट

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews