Hindi News

RRB ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तैयारी होगी आसान, मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, नहीं लगेगी फीस

Published:
Last Updated:
आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। रेलवे भर्ती बोर्ड के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए कोई फीस भी नहीं लगेगी। 
RRB ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तैयारी होगी आसान, मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, नहीं लगेगी फीस

आरआरबी लेवल-1 भर्ती (RRB Group D Exam 2025) परीक्षा नवंबर महीने के आखिर सप्ताह में शुरू होने वाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने शहर सूचना पर्ची के बाद अब मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  http://rrbbhopal.gov.in पर जाकर ज्वाइन कर सकते हैं। इसे कम्यूटर बेस्ड टेस्ट परीक्षा के हिसाब से डिजाइन किया है। ताकि कैंडीडेट्स परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और नियमों को सही से समझ सकें। बाद में कोई परेशानी न हो।

मॉक टेस्ट की सुविधा बिल्कुल मुफ़्त है। किसी प्रकार की फीस नहीं लगती। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ती। बता दें कि आरआरबी ग्रुप-डी एग्जाम 27 नवंबर से लेकर 16 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 23 नवंबर को जारी हो सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे ज्वाइन करें मॉक टेस्ट 

  • सबसे पहले आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करें।
  • स्क्रीन पर CEN 08/2024 लेवल 1 मॉक टेस्ट लिंक दिखेगा। इसपर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, जिसका पैटर्न सीबीटी अनुरूप होगा।
  • Sign In बटन पर क्लिक करें। दिशा-निर्देशों को पढ़ने के बाद आगे बढ़े।
  • आवेदन पत्र में जिस भाषा को दर्ज किया, उस विकल्प को चुनें। इसके बाद मॉक टेस्ट शुरू होगा।

इन बातों का रखें ख्याल

परीक्षा की पूरी अवधि 90 मिनट होगी। सर्वर पर क्लॉक सेट होगा। स्क्रीन टॉप राइट कॉर्नर पर  काउंटडाउन टाइम नजर आएगा। जिसके भीतर उम्मीदवारों को परीक्षा समाप्त करनी होगी। स्क्रीन की दाई तरफ Question Palette में प्रत्येक प्रश्न का स्टेटस दिखेगा। सवाल के नंबर पर क्लिक करके सीधे उसे नंबर वाले प्रश्न पर उम्मीदवार जा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऑप्शन का इस्तेमाल करने से मौजूद का सवाल का जवाब सेव नहीं होगा। सभी सवाल का जवाब सेव करने के लिए “Save and Next” ऑप्शन पर क्लिक करना जरूरी होगा। उम्मीदवार “मार्क फॉर रिव्यू एंड नेक्स्ट” के ऑप्शन पर क्लिक करके रिव्यू के लिए प्रश्न को सिलेक्ट कर सकते हैं और अगले सवाल पर जा सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा पैटर्न 

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में कुल चार सेक्शन शामिल होंगे। पहला सेक्शन जनरल साइंस का होगा, इसमें 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित में 25, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग में 30 और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स में प्रश्नों की संख्या 20 होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए  0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। सही उत्तर पर एक अंक दिए जाएंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews