School News: 9 अगस्त को इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल, अवकाश घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें डिटेल 

अगस्त में छुट्टियों की लिस्ट काफी लंबी है। 9 अगस्त को छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। कहीं बारिश तो कहीं काँवड़ यात्रा को लेकर छुट्टी घोषित की गई है।
school holiday

School News: कहीं बारिश वर्षा तो कहीं सार्वजनिक अवकाश के 9 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में आदेश भी जारी हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आदेश पूरे राज्य में प्रभावी होगा। जिसके तहत स्कूल और कॉलेज के साथ-साथ बैंक और कार्यालय भी बंद रहेंगे।

विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक धरोधर को सम्मानित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदाय की संस्कृति और परंपराओं को उजागर करना है।

हिमाचल प्रदेश में बंद रहेंगे दो स्कूल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर में पिछले 24 घंटे से भारी वर्षा हो रही है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने सुंदरनगर के दो स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 9 अगस्त को सड़क ब्लॉक होने के कारण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौड़ाकोठी और राजकीय माध्यमिक पाठशाला ठीहकर में कक्षाओं का संचालन नहीं होगा। इस संबंध में एसडीएम गिरीश सुमरा ने आदेश भी जारी किया है।

अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

अगस्त में छुट्टियों की लिस्ट काफी लंबी है। 11 अगस्त को रविवार होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 15 अगस्त को भी कक्षाओं का संचालन नहीं होगा। 18 अगस्त और 25 अगस्त को भी रविवार है। 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews