SSC CGL 2023: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, टियर-1 के लिए जल्द रिलीज होंगे प्रवेश पत्र, एप्लीकेशन स्टेटस जारी, ऐसे करें चेक 

staff selection commission

SSC CGL 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commision) ने कम्बाइन्ड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) टियर के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://ssc.nic.in/ पर जाकर अपने आवेदन का स्टेटस जान सकते हैं। इसके लिए कैंडीडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

एसएससी सीजीएल के लिए जल्द ही प्रवेश पत्र (Admit Card) भी जारी हो सकते हैं, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने इस संबंध कोई भी ऑफिशियल तारीख घोषित नहीं की है।

एसएससी सीजीएल की परीक्षा तीन टियर्स में आयोजित होगी। एसएससी के कैलेंडर के मुताबिक 14 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित होगी। एग्जाम में 200 अंकों के प्रश्न आएंगे। वहीं टियर 1 के  लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप भी जारी हो चुका है।

ऐसे चेक करें एप्लीकेशन स्टेटस

  • सबसे पहले ऑफ़िशियक वेबसाइट http://ssc.nic.in/ पर जाएं।
  • अब  SSC CGL के सेक्शन में जाए।
  • अब एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • अब “”चेक स्टेटस” ले लिंक पर क्लिक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews