SSC Exam 2023: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल DV/DME परीक्षा की तारीख घोषित

ssc recruitment

SSC Exam 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने डीवी/डीएमई परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। इस परीक्षा के आधार पर सीआरपीएफ में जीडी कांस्टेबल पद, असम राइफल्स में राइफलमैन पद, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपॉय पद और SSF में उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। 17 जुलाई को परीक्षा का आयोजन होगा। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं

जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह अपडेट्स के लिए अधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। जल्द की परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी होंगे। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में एंट्री की अनुमति नहीं होगी। इस बार कुल 146292 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/डिटेल्स मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। जिसमें 14446 महिला और 1301848 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।

ऐसे करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर DV/DME परीक्षा 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन डीटेल्स को दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलेगा, इसे डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews