SSC Jobs 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन, 205 पदों पर होगी भर्ती, 12 अप्रैल तक करें आवेदन

ssc cpo result 2023

SSC Jobs 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक लद्दाख में उम्मीदवारों की भर्ती होगी। कुल 205 पद रिक्त हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू होगी और 12 अप्रैल तक जारी रहेगी। अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में चयनित कैंडीडेट्स की नियुक्ति होगी।

19 अप्रैल को खुलेगा करेक्शन विंडो

बता दें कि आवेदन पत्रों (Application Forms) में सुधार के लिए विंडो (Correction Window) 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक खुलेगा रहेगा। ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए भी यह अंतिम तिथि होगी। भारत का कोई भी नागरिक भर्ती का पात्र है। हालांकि कुछ शर्तों की पूर्ति करना अनिवार्य होगा, जिसकी जानकारी आपको आधिकारिक अधिसूचना में मिल जाएगी।

परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया

परीक्षा का कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगी। जिसमें मल्टी चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। जून या जुलाई में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन होगा। अभी तक तारीख ही घोषणा नहीं हुई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों कॉ 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि महिला/एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/ईएसएम कैंडीडेट्स के लिए यह प्रक्रिया मुफ़्त है। अधिक जानकारी के लिए आप ssc.nic.in पर विज़िट कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट ssc.nic.in पर जाएं।
  • यदि अपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • उसके बाद आधिकारिक वेबसाईट पर लॉग इन करें।
  • अब “Apply” के ऑप्शन “Phase XI/2023/SELECTION” पर क्लिक करें।
  • पद को और आवेदन पत्र में सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews