NEET-UG Registration: छात्रों को आ रही नीट-यूजी रजिस्ट्रेशन करने में समस्या, आवेदन का अंतिम दिन आज, कई छात्रों के फॉर्म अटके

NEET-UG Registration: छात्रों को आ रही नीट-यूजी रजिस्ट्रेशन करने में समस्या, आवेदन का अंतिम दिन आज, कई छात्रों के फॉर्म अटके

NEET-UG Registration: 9 मार्च नीट-यूजी के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है। हालांकि इसके लिए छात्र बार-बार ऑनलाइन सेंटर पहुंच तो रहे हैं, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण रजिस्ट्रेशन अटक रहा है। दरअसल इसको लेकर छात्रों का कहना है की रजिस्ट्रेशन करते समय लिंक बार बार फ़ैल हो रही है।

रजिस्ट्रेशन फाइनल दिन पर अटका:

आवेदकों की बड़ी संख्या ने रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश की है, लेकिन उन्हें लिंक फेल होने के कारण सफलता नहीं मिली है। वे रजिस्ट्रेशन सेंटरों पर अपनी समस्या बता रहे हैं, जबकि कुछ छात्रों ने एनटीए से तारीख बढ़ाने और तकनीकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। दरअसल कई छात्र आसपास के जिलाें से है वे भी अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए है।

नहीं आ रहा ई-मेल पर भी ओटीपी:

छात्रों का कहना है कि लिंक बार-बार फेल हो रही है। हालांकि इसके बावजूद भी कई छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा किया है, जबकि दूसरों को अब भी रजिस्ट्रेशन करने में मुश्किल हो रही है। कुछ छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी शेयर की है, जबकि कुछ ने एनटीए से भी मदद की मांग की है। छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी फोटो और साइन अपलोड करने में आ रही है। अभिभावकों ने बताया है कि मोबाइल फ़ोन और लैपटॉप पर वेबसाइट नहीं खुल रही है, जिसके चलते उन्हें रजिस्ट्रेशन करने में कठिनाई हो रही है। किसी के मोबाइल पर तो किसी के ई-मेल पर भी ओटीपी नहीं आ रहा है।

इंदौर में करीब 50 सेंटर:

इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में, छात्रों की चिंता बढ़ रही है कि अगर इसी रूप से चलता रहा तो अंतिम दिन भी वे रजिस्ट्रेशन से वंचित रह सकते हैं। नीट-यूजी की परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) 5 मई को होगी, जो देशभर में आयोजित की जाएगी। आपको बता दें इंदौर से हर साल 35,000 से अधिक छात्र आवेदन करते हैं, और इस परीक्षा के लिए इंदौर में करीब 50 सेंटर होते हैं। इसके अलावा, इस परीक्षा का सेंटर कुवैत, दुबई, अबूधाबी, बैंकॉक, कोलंबो, कतर, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, और सिंगापुर में भी होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews