Summer Internship: छात्रों को मिल रहा बड़ा मौका, अब यूजी-पीजी स्टूडेंट्स कर सकेंगे आईआईटी इंदौर में समर इंटर्नशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

Summer Internship: आईआईटी इंदौर में समर इंटर्नशिप के लिए कॉलेजों के यूजी-पीजी स्टूडेंट्स को मौका मिल रहा है। यूजी प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए, आवेदक को कम से कम 60% अंक होने चाहिए। पीजी प्रोग्राम के पिछले सेमेस्टर में सीजीपीए प्रथम डिविजन में होना आवश्यक है।
Summer Internship: छात्रों को मिल रहा बड़ा मौका, अब यूजी-पीजी स्टूडेंट्स कर सकेंगे आईआईटी इंदौर में समर इंटर्नशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

Summer Internship: आईआईटी इंदौर में समर इंटर्नशिप के लिए कॉलेजों के यूजी-पीजी स्टूडेंट्स को मौका मिल रहा है। इस इंटर्नशिप का आवेदन 10 मई तक किया जा सकता है। इंटर्नशिप जून और जुलाई महीने में होगी, जिसमें संस्थान के 70 प्रोफेसर शामिल होंगे और वे स्टूडेंट्स को अपने कार्यक्षेत्र में प्रशिक्षित करेंगे। यह इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के लिए स्टूडेंट्स वेबसाइट www.iiti.ac.in पर जा सकते हैं।

इंटर्नशिप में क्या क्या मिलेगा?

दरअसल इंटर्नशिप के लिए, एक स्टूडेंट केवल एक ही फैकल्टी के अंडर आवेदन कर सकता है। प्रत्येक प्रोफेसर को यूजी-पीजी की दो सीटें मिली हैं, जिसमें यूजी और पीजी के लिए 70-70 सीटें हैं। इसके साथ ही आपको जानकारी दे दें कि इंटर्नशिप पूरी करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। जबकि इस इंटर्नशिप की फीस यूजी के लिए 2500 रुपए है और पीजी के लिए 5000 रुपए रखी गई है।

इसके अलावा, छात्रों के रहने और खाने की व्यवस्था भी आईआईटी इंदौर द्वारा ही की जा रही है। जानकारी के अनुसार छात्रों को रहने के लिए मासिक 3000 रुपए और खाने के लिए 115 रुपए प्रतिदिन का शुल्क अदा करना होगा। वहीं फीस और रहने-खाने के खर्च का भुगतान प्रोफेसर चयन के बाद ही किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड हैं:

यूजी इंटर्नशिप: आवेदक को एक स्वीकृत कॉलेज, इंस्टिट्यूट, या यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट होना आवश्यक है। उन्हें 12वीं कक्षा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए। साथ ही, पिछले सेमेस्टर में छात्र का सीजीपीए प्रथम डिविजन में होना आवश्यक है। यहां https://www.iiti.ac.in/page/summer-internship-2024-for-the-undergraduate-students पर आवेदन किया जा सकता है।

पीजी इंटर्नशिप: इसके लिए आवेदक को इंटर्नशिप के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट होना आवश्यक है।

दरअसल यूजी प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए, आवेदक को कम से कम 60% अंक होने चाहिए। पीजी प्रोग्राम के पिछले सेमेस्टर में सीजीपीए प्रथम डिविजन में होना आवश्यक है। इच्छुक स्टूडेंट्स इस लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते है: https://www.iiti.ac.in/page/summer-internship-2024-for-the-postgraduate-students.

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews