UGC अध्यक्ष की बड़ी घोषणा, CUET UG, PG में होंगे कई बदलाव, जल्द जारी होगा ड्राफ्ट प्रपोजल, देखें खबर 

यूजीसी सीयूईटी यूजी और पीजी परीक्षा में कई बदलाव करने वाला है। एग्जाम को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी होगा।
cuet ug pg 2025

CUET UG PG 2025: सीयूईटी यूजी और परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट में कई बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। इस बात की जानकारी यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने दी हो। सीयूईटी परीक्षा के कार्यान्वयन का आकलन करने  के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। समीक्षा के बाद संशोधन का निर्णय लिया गया है।

यूजीसी अध्यक्ष कुमार ने कहा, “पिछले वर्षों से मिले गए फीडबैक के आधार पर परीक्षा को बेहतर और स्टूडेंट-फ़्रेंडली बनाना जरूरी है। जिसे लेकर एक विशेषज्ञ समिति गठित की गई है। कमिटी ने एग्जाम पैटर्न, पेपर्स नंबर, समय, परिचालन रसद और सिलेबस समेत परीक्षा के सभी पहलुओं पर विचार किया। यूजीसी ने हाल में एक मीटिंग में इन सिफारिशों पर चर्चा भी की है।”

छात्रों और शिक्षों से मांगा जाएगा सुझाव (UGC Updates)

कुमार के बयान के मुताबिक यूजीसी जल्द ही सीयूईटी यूजी और पीजी 2025 परीक्षा से संबंधित नए नियमों और गाइडलाइंस को लेकर ड्राफ्ट प्रपोजल पेश किया जाएगा। साथ ही छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और संस्थानों से सुझाव भी मांगे जाएंगे।

पिछले साल कई केंद्रों पर रद्द हुई थी परीक्षा (Common University Entrance Test)

बता दें कि पिछले साल पहली बार हाइब्रिड मोड में सीयूईटी यूजी और पीजी परीक्षा आयोजित हुई थी। कई टेक्निकल समस्याओं का मामला सामने आया था। दिल्ली में एक रात पहले परीक्षा स्थगित भी कर दी गई थी।

कब होगी सीयूईटी यूजी और पीजी परीक्षा? (CUET UG PG Dates 2025)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 33 भाषाओं में सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन मई में करेगा। आवेदन प्रक्रिया फरवरी में शुरू हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर के आखिर सप्ताह में सीयूईटी पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकते हैं। परीक्षा मार्च 2025 में आयोजित होगी। अपडेट्स के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट नियमित तौर पर विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews