CBSE Board Exam 2025: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा से जुड़ी सीबीएसई की 7 बड़ी घोषणाएं, छात्र जरूर जान लें, देखें खबर 

परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य होगा। बोर्ड परीक्षा पैटर्न में भी संशोधन हुआ है। अटेंडेंस को लेकर भी सीबीएसई ने बड़ी घोषणा की है। 15 फरवरी से 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम शुरू होंगे। 
CBSE Board Exam 2025

CBSE Board Exam 2025: नया साल कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। वर्ष 2024 में एजुकेशन सिस्टम में कई बदलाव हुए हैं। सीबीएसई ने भी कई घोषणाएं की हैं। परीक्षा पैटर्न से में भी बदलाव किए गए हैं। इससे उन छात्रों पर पड़ेगा जो वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। थ्योरी परीक्षा और प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख भी घोषित हो चुकी है।

परीक्षा के अलावा भी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कई घोषणाएं की है। पहली बार देश के बाहर सीबीएसई अपना रीजनल ऑफिस और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने जा रहा है। त्रिपुरा के अगरतला में सब-रीजनल ऑफिस खोलने की घोषणा भी बोर्ड ने की है। आइए एक नजर उन घोषणाओं पर डालें जो सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से संबंधित हैं-

बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित (CBSE 10, 12 Board Exam Datesheet)

कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली है। दसवीं की परीक्षा 18 मार्च और 12वीं की 4 अप्रैल 2025 को खत्म होगी। ऑफिशियल वेबसाइट पर पर जाकर छात्र डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी प्रैक्टिकल परीक्षा? (Practical Exam)

सीबीएसई  ने 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं, इंटरनल अससेस्मेंट और प्रोजेक्ट वर्क  1 जनवरी 2025 से शुरू होगी।

परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव (CBSE Board Exam Pattern)

बोर्ड ने इस साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रश्न पत्रों के पैटर्न को भी अपडेट किया है। कक्षा 12वीं में कंपीटेंसी बेस्ड प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गई है। यह प्रश्न छात्रों के प्रैक्टिकल नॉलेज का परीक्षण करेंगे। सीबीएसई ने सैंपल पेपर्स जारी कर दिए हैं।

सुरक्षा को लेकर सीबीएसई की दो घोषणाएं (CBSE News)

सीबीएसई में चीटिंग रोकने के लिए एग्जाम हॉल में सीसीटीवी कैमरे को अनिवार्य किया है। जिन भी स्कूल में सीसीटीवी कैमरा नहीं होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर पर छात्रों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। एक एजेंसी सीबीएसई द्वारा भेजे गए डेटा के जरिए छात्रों के डिजिटल फिंगरप्रिंट/ फोटो कैप्चरिंग और फेस मैचिंग करेगी।आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस पर 8000 स्कूलों को एग्जाम सेंटर बनाया जाएगा। 44 लाख से अधिक छात्र इसमें शामिल होने वाले हैं।

अटेंडेंस को लेकर सीबीएसई की घोषणा

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उन छात्रों को उपस्थित होने की अनुमति नहीं होगी, जिनका अटेंडेंस 75% से कम है। हालांकि  मेडिकल इमरजेंसी और स्पोर्ट्स इवेंट में भाग लेने वाले छात्रों को 25% तक की छूट दी जाएगी। उनके पास इस संबंध में महत्वपूर्ण दस्तावेज भी होनी चाहिए।

स्पोर्ट्स में भाग लेने वालों के लिए स्पेशल एग्जाम 

सीबीएसई इंटरनेशनल और नेशनल स्पोर्ट्स ईवेंट और ओलंपियाड में भाग लेने वाले छात्रों के लिए खास परीक्षा आयोजित करेगी। इस संबंध में बोर्ड ने नोटिस जारी किया था। बोर्ड परीक्षा के बाद 15 दिन के भीतर परीक्षा आयोजित होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews