ये हैं एशिया के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज, MBBS के लिए बेस्ट, एडमिशन मिलना आसान नहीं, यहाँ देखें लिस्ट 

कई छात्र भारत के बाहर मेडिकल की पढ़ाई करने की इच्छा रखते हैं। एशिया में ऐसे कई एमबीबीएस कॉलेज हैं, जो ग्लोबल लेवल पर प्रसिद्ध हैं। आइए जानें QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के हिसाब से कौन-सा कॉलेज बेस्ट है?
neet ug counselling 2025

AI Generated Image

Top 10 Medical Colleges in Asia: एमबीबीएस कोर्स लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में से एक है। लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं और 12वीं से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर देते हैं। कुछ स्टूडेंट्स को देश के बाहर जाकर मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं, ऐसे में एशिया के कुछ कॉलेज उनके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

एशिया के 200 से अधिक मेडिकल यूनिवर्सिटी को QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शामिल किया गया है। 14 कॉलेज तो टॉप 100 की लिस्ट में शामिल हैं। ये संस्थान चीन, जापान, सिंगापुर, रूस, साउथ कोरिया में स्थित हैं। बता दें कि क्यूएस रैंकिंग में भारत के एम्स को मेडिकल में 123वां स्थान मिला है। बता दें इन संस्थानों में इंटरनेशनल छात्रों के लिए एमबीबीएस की अवधि 5 नहीं बल्कि 6 साल होती है। स्टूडेंट्स को एडमिशन प्रोसेस की जानकारी प्राप्त करने के लिए इन कॉलेजों की वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

ये है एशिया का बेस्ट कॉलेज 

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर को एमबीबीएस के लिए एशिया में बेस्ट माना जाता है। इसकी क्यूएस रैंकिंग 18 है। इसकी स्थापना 1980 में हुई थी। एमबीबीएस के लिए सालाना फीस करीब 57 लाख रुपये तक होती है। बीएमएटी या यूसीएटी स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है। 12वीं बाद इसमें दाखिल ले सकते हैं। दूसरे नंबर पर यूनिवर्सिटी ऑफ हाँगकाँग और तीसरे पर चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हाँगकाँग है। इनकी रैंकिंग क्रमशः 24 और 25 है।

यहाँ देखें रैंक और मेडिकल कॉलेजों के नाम 

  • नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर- 18
  • यूनिवर्सिटी ऑफ हाँगकाँग- 24
  • चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हाँगकाँग- 25
  • पीकिंग यूनिवर्सिटी, चीन- 29
  • सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी, साउथ कोरिया- 38
  • यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो, जापान- 48
  • यॉनसे यूनिवर्सिटी, साउथ कोरिया- 55
  • सिंघुआ यूनिवर्सिटी, चीन- 59
  • शंघाई जिओ टॉंग यूनिवर्सिटी, चीन- 71
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews