ये हैं टॉप 8 इंजीनियरिंग कोर्स, मिलता है सबसे ज्यादा वेतन, 12वीं बाद बन सकते हैं बेहतरीन करियर ऑप्शन 

इंजीनियरिंग को बेहतरीन करियर ऑप्शन माना जाता है। इसमें कई स्ट्रीम भी कॉलेज ऑफर करते हैं। छात्र अपनी रुचि के हिसाब से किसी भी चुनाव कर सकते हैं। आइए जानें किस स्ट्रीम में सबसे अधिक वेतन मिलता है?
top engineering courses

AI Generated

Top 5 Engineering Courses: लाखों छात्र इंजीनियर बनने की इच्छा रखते हैं। अपने सपने पूरे करने के लिए जेईई मेंस, जेईई एडवांस्ड और अन्य प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होते हैं। 12वीं बाद बीटेक को बेहतरीन करियर ऑप्शन माना जाता है। इसके लिए कई स्ट्रीम के ऑप्शन भी मिलते हैं। लिस्ट में कंप्यूटर साइंस, केमिकल साइंस, मैकेनिकल साइंस इत्यादि शामिल हैं। छात्र अपनी रुचि और योग्यता के हिसाब से किसी भी कोर्स को चुन सकते हैं।

ऐसे कई इंजीनियरिंग कोर्स हैं, जिसके जरिए फ्यूचर को ब्राइट किया जा सकता है। नौकरी के बेहतरीन अवसर भी मिलते हैं। वेतन भी काफी अच्छा होता है। हालांकि सैलरी पूरी तरह छात्र के स्किल, अंक, अनुभव, कंपनी, रोल और कॉलेज पर निर्भर करती है। आइए जानें किस इंजीनियरिंग कोर्स में सबसे ज्यादा वेतन मिलता है?

ये है टॉप इंजीनियरिंग कोर्स

इस लिस्ट में पहले नंबर पर कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम है। इसे पूरा करने के लिए वेब डेवलपर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, कंप्यूटर सिस्टम ऐनलिस्ट जैसे नौकरी के अवसर मिलते हैं। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, टीसीएस, एचसीएल, इंफ़ोसिस, एल एंड टी जैसी कंपनियों में जॉब मिल सकता है। वहीं भारत में औसतन वेतन 4 लाख रुपये से लेकर 1,50,00,000 रुपये तक होता है।

यहाँ देखें टॉप इंजीनियरिंग कोर्स और वेतन 

  • केमिकल इंजीनियरिंग भी छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। 4 लाख रुपये से लेकर 51 लाख रुपये तक पैकेज मिलता है।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग भी इस लिस्ट में शामिल है। जॉब के बाद 4 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का पैकेज मिलता है।
  • सिविल इंजीनियरिंग अच्छा विकल्प माना जाता है। नौकरी के बाद 3 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक सैलरी मिलती है।
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुन स्टूडेंट्स चुन सकते हैं। जॉब के बाद 3 लाख रुपये से लेकर 45 लाख रूपये तक वेतन मिलता है।
  • AI एंड मशीन लर्निंग स्ट्रीम भी भविष्य के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। फ्रेशर को 6 लाख से लेकर 12 लाख रुपये सलाना वेतन मिलता है। 5 साल के अनुभव के बाद 20 लाख रुपये तक सलाना वेतन मिल सकता है।
  • एरोस्पेस इंजीनियरिंग को भी भारत में बेहतरीन करियर ऑप्शन माना जाता है। इसमें स्पेसक्राफ्ट के बारे में पढ़ाया जाता है। 4 लाख से 30 रुपये तक वेतन मिलता है।
  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग क्षेत्र में आकर्षक वेतन मिलता है। 6 लाख से 10 रुपये सलाना वेतन फ्रेशर को मिलता है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews