ऑनलाइन और ODL कोर्स करना चाहते हैं? तो जान लें मान्यता प्राप्त कॉलेजों के नाम, UGC ने जारी की लिस्ट

यूजीसी ने ओडीएल पाठ्यक्रमों के लिए मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थानों की लिस्ट जारी की है। इन कॉलेजों से कुछ पाठ्यक्रमों को ही वैध माना जाएगा। आइए जानें सेशन 2025-26 में कहाँ दाखिला लेना सही रहेगा?
यूजीसी ODL प्रोग्राम मान्यता प्राप्त कॉलेज लिस्ट 

AI Generated Image

कई लोग ओपन और डिस्टेंस प्रोग्राम करना चाहते हैं। लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि कहां दाखिला लेना सही रहेगा। यदि आप भी शैक्षणिक वर्ष 2025- 26 में ओडीएल पाठ्यक्रम में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने स्टेट वाइज उन संस्थाओं की लिस्ट जारी की है, जिन्हें जिन्हे ओडीएल प्रोग्राम  ऑफर करने की मान्यता है।

यूजीसी ने ओपन और डिस्टेंस लर्निंग  के तहत कार्यक्रमों की मान्यता के लिए पात्र शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इस आवेदनों के आधार पर जुलाई-अगस्त 2025 से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और कोर्स की लिस्ट तैयार की है।

इस लिस्ट में राज्यवार कॉलेज के नाम, मान्यता की अवधि, प्रोग्राम की संख्या और नाम की जानकारी दी गई है। बता दें कि जुलाई-अगस्त सेशन में ओडीएल- ऑनलाइन प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक है। उम्मीदवार 15 अक्टूबर तक अप्लाई के कर सकते हैं।

126 ओडीएल प्रोग्राम को यूजीसी की मान्यता 

यूजीसी ने कुल 101 यूनिवर्सिटी, 20 कैटेगरी, एक संस्था और 106 ऑनलाइन या ओडीएल पाठ्यक्रमों को इस शैक्षणिक सत्र  के लिए मान्यता दी है। नोटिफिकेशन में यूजीसी ने बताया कि इन संस्थाओं ने हलफनामे में कहा है कि यदि कोई जानकारी दस्तावेज या जमा किए गए सबूत बाद में गलत पाए जाते हैं या फिर किसी नियम का उल्लंघन होता है, तो संस्थान इसकी पूरी जिम्मेदारी लेगा। इसके इसके अलावा विश्वविद्यालय को क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र और शिक्षार्थी सहायता की पॉलिसी का पालन करने का निर्देश भी दिया गया है। संस्थाओं को प्रवेश स्तर की योग्यता, प्रवेश का तरीका, कार्यक्रम की अवधि और अन्य नियमों का पालन भी करना होगा।

मध्यप्रदेश के इन कॉलेजों को ओडीएल प्रोग्राम की मान्यता 

मध्य प्रदेश के चार विश्वविद्यालय में इस सूची में शामिल हैं। देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय को जनवरी 2027 तक के सेशन के लिए दो ओडीएल पाठ्यक्रमों को मान्यता दी गई है- एमबीए और एमसीए। वहीं जीवाजी यूनिवर्सिटी को जनवरी 2026 तक के लिए 7 पाठ्यक्रम ऑफर करने की मान्यता दी गई है। इस लिस्ट में बीए, बीकॉम, मास्टर्स ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंसेज, मास्टर ऑफ आर्ट्स (ड्राइंग एंड पेंटिंग), मास्टर ऑफ़ आर्ट्स (हिस्ट्री), मास्टर ऑफ़ कॉमर्स, मास्टर ऑफ़ आर्ट्स (ज्योग्राफी) शामिल हैं।

एमपी भोज ओपन यूनिवर्सिटी को जनवरी 2028 तक के लिए 7 और जून-अगस्त 2028 तक के लिए 23 पाठ्यक्रमों को मान्यता प्रदान की गई है। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय को जुलाई-अगस्त 2025 से लेकर 2030 तक के लिए 16 पाठ्यक्रमों को प्रदान करने की मान्यता दी गई है।

यहाँ देखें अन्य मान्यता प्राप्त कॉलेजों के नाम 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews