UGC NET 2022-23: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, नहीं मिलेगा आवेदन में सुधार का मौका, जल्द करें ये काम

UGC NET 2022-23: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, नहीं मिलेगा आवेदन में सुधार का मौका, जल्द करें ये काम

UGC NET 2022-23: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2022-23 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ी घोषणा की है। यूजीसी नेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 23 जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। इस बात की जानकारी एनटीए ने आधिकारिक वेबसाईट पर सूचना जारी करके दी है। कुछ इच्छुक उम्मीदवार अब तक फोटो, डॉक्युमेंट्स और अन्य दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाए थे। कुछ आवेदनों के लिए फीस भी बाकी थी। अंतिम तिथि के कारण रजिस्ट्रेशन के जुड़े कई कार्य अधूरे होने के कारण एनटीए ने डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे पहले आवेदन की लास्ट डेट 17 जनवरी 2023 थी।

नहीं मिलेगा करेक्शन का अवसर

नोटिफिकेशन जारी करते हुए NTA ने कहा कि, “कैंडीडेट्स को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान दर्ज की सारी डिटेल्स सही हो। एक्स्टेंडेड समय होने के कर कोई भी करेक्शन की सुविधा नहीं मिलेगी।” यदि आप भी यूजीसी नेट की परीक्षा का हिस्सा बनना चाहते हैं और आवेदन करने का मौका छूट गया था। इस परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए पात्रता मानदंड तय करने के लिए किया जाता है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के रजिस्ट्रेश लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर क्रेडेंशियल जनरेट करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र भरें।
  • फिर सभी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के लिए एक प्रिन्ट आउट भी निकाल सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews